जमशेदपुर में जमकर गोलीबारी, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2025

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

जमशेदपुरः ओलिडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास देर रात अपराधियों ने बंटी कुमार नामक युवक पर गोली चला दी।गोली लगने से घायल युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अपराधी मौके से फरार हो गए।

रांची में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल
पुलिस घटना की जांच कर रही है, लेकिन फायरिंग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक के परिवार वाले अभी अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। पिछले चार दिनों से शहर में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आई हुई है।ओलिडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मणनगर में यह घटना रात के करीब 12 बजे के आसपास हुई। अपराधियों ने अचानक बंटी कुमार पर हमला किया और गोली मारकर भाग गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

दुमका में 13 साल की लड़की से बार-बार रेप, गर्भपात भी कराया; आरोपी के घर में काम करती थी पीड़िता
डॉक्टरों ने बताया कि गोली युवक के शरीर में लगी है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक है। इलाज जारी है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी दो-तीन की संख्या में थे और वे बाइक पर सवार होकर आए थे।सूचना मिलते ही ओलिडीह थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल की जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

See also  झारखंड के जामताड़ा में बड़ा हादसा,डायवर्जन धंसने से पानी में डूब गई कार, 5 लोग थे सवार

बिहार में चलती बस बनी आग का गोला; बाल-बाल बचे यात्री, भागलपुर जा रही थी बस
थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसकी हालत के चलते ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग का मकसद क्या था और किस परिस्थिति में यह हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी ने कहा, डिमना चौक इलाका व्यस्त है, इसलिए जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now