‘एक मर जाएगा तो क्या हो जाएगा, लाठी-गोली खाओं’,HEC की जमीन पर बुलडोजर चलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने लोगों से कहा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2025

'एक मर जाएगा तो क्या हो जाएगा, लाठी-गोली खाओं',HEC की जमीन पर बुलडोजर चलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने लोगों को कहा

रांचीः बिरसा चौक के पास एचईसी की जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों पर प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चलाया। करीब 100 मकानों को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत तोड़ा। अतिक्रमण हटाये जाने के अगले दिन रविवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उस जगह पहुंचे जहां अतिक्रमण हटाया गया।

राजीव प्रताप रूडी ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को बताया अहंकारी, कहा- मैं उनकी ‘सरकार’ का हिस्सा नहीं
वहां के लोगों से मुलाकात और उनकी पीड़ाओं को सुनने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वहां के लोगों को आंदोलन करने को कहा। उन्होने कहा कि अगले दिन यानी सोमवार को फिर प्रशासन का डंडा यहां चलेगा और बुलडोजर लेकर प्रशासन की टीम आएगी जिसको यहां अतिक्रमण हटाने नहीं देना है। उन्होने लोगों को कहा कि प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करना है, लोगों को लाठी-डंडा खाना है, गोली खानी होगी तो वो भी करना है, अगर एक मर भी जाएगा तो क्या हो जाएगा। इतने लोग है इसमें एक शहीद हो जाएगा तो क्या हो जाएगा, देखते है हेमंत सोरेन कितने लोगों पर गोली चलवाता है।

See also  झारखंड के बाद अब बिहार में महिलाओं को इंडिया गठबंधन की सरकार देगी 2500 रुपये, तेजस्वी यादव ने की घोषणा

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक आवेदन, विधायकों ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि वो सोमवार को राज्य के बाहर रहेंगे इसलिए यहां के लोगों के साथ बुलडोजर अभियान के विरोध में खड़े नहीं हो सकते। मंगलवार को सभी लोग मेरे साथ चले और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करें। लोग यहां कई सालों से रह रहे है, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये प्रशासन को यहां बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए था। मरांडी ने इसके बाद रांची डीसी को भी फोन लगाकर यहां अतिक्रमण अभियान रोकने को कहा। मरांडी के बयान के बाद जब स्थानीय लोगों से इस बारे में बात की गई तो उन्होने कहा कि वे यहां करीब 40-50 सालों से रह रहे थे। मरांडी के कहने पर वो क्यों गोली खाएंगे, अगर उनके परिवार और बाल-बच्चों को कुछ हो गया तो कौन देखेगा। मरांडी जी शनिवार को क्यों नहीं आये जब अतिक्रमण अभियान के तहत यहां बुलडोजर चल रहा था।

See also  झारखंड दूसरे चरण का चुनाव: वोटरों में दिखा उत्साह, तीन बजे तक 61.47% हुआ मतदान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now