झारखंड के गुमला में दर्दनाक हादसा, पिकअप वैन ने दो छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2025

लोहरदगा के कुडू NH-39 पर तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत

डेस्कः झारखंड के गुमला जिला से एक दर्दनाक सड़क हादसे कि खबर सामने आई है। शनिवार कि अहले सुबह एक पिकपवैन ने दो छात्रों को अपने चपेट मे ले लिया। वहीं इस हादसे में एक छात्र कि मौके पर ही मौत हो गई और दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना एनएच -23 रांची-गुमला मार्ग पर नवाटोली नहर के पास कि है। बताया जा रहा दोनों छात्र मदरसे से भाग कर अपने गांव सुपा जा रहे थे, तभी दोनों बच्चें इस घटना के चपेट मे आ गए।

जयराम महतो की अचानक तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने 5 दिन आराम की सलाह दी
जानकारी के अनुसार , दोनों छात्र गुमला के हटू स्थित मदरसा मे पढ़ते थे।शनिवार सुबह वे दोनों मदरसे से भागकर अपने गांव सुपा जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7:30 बजे नवाटोली नहर के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक कि पहचान फरहान मिर्दाहा के रुप में कि गई है।

See also  रांची के पूर्व DC छवि रंजन सस्पेंशन खत्म, जल्द मिलेगी नई पोस्टिंग

झारखंड के 5 जिलों के आदिवासी गांवों में बनेंगे होम स्टे, ग्रामीण जीवन, समाज और संस्कृति को जान सकेंगे पर्यटक
मामले की जानकारी देते हुए भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि हादसे में फरहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मुरसिल को रांची के जसलोक अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भरनो चौक पर एनएच-23 को जाम कर दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now