एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा ने क्लासमेट को 90 सेकेंड में मारे 29 थप्पड़, कार के अंदर हुए इस थप्पड़कांड का VIDEO वायरल 

एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा ने क्लासमेट को 90 सेकेंड में मारे 29 थप्पड़, कार के अंदर हुए इस थप्पड़कांड का VIDEO वायरल 

डेस्कः लखनऊ स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में एक छात्र को उसी के क्लासमेट्स ने बेरहमी से मारा-पीटा। आरोप है कि कार के अंदर कई छात्रों ने मिलकर पीड़ित को डेढ़ मिनट के अंदर करीब 26 थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी
बताया गया कि घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग में 26 अगस्त को हुई थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित का नाम शिखर केसरवानी है, जो एमिटी यूनिवर्सिटी में LLB सेकेंड ईयर का छात्र है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन चार युवकों का एक ग्रुप उसे धमका और मार रहा है। उनमें एक लड़की भी शामिल है।जब पीड़ित शिखर केसरवानी थप्पड़ से बचने के लिए हाथ अपने गाल पर रखता है। तब एक लड़की उसे धमकी भरे लहजे में हाथ नीचे करने के लिए कहती है। जब पीड़ित हाथ नीचे नहीं करता है, तो एक और लड़का उस पर कई थप्पड़ बरसा देता है।आरोपी लड़का और लड़की लगातार कहते रहे- ‘क्या बोला था, कैरेक्टर। तूने सौम्य के बारे में कैसे बोला, जाह्नवी के बारे में बोला।’ इस दौरान कई अन्य लोग दोनों को छोड़ने की सलाह देते भी दिखे। पूरे वीडियो में कई जगहों पर गालियां हैं।

नशे में धुत यात्री ने कॉकपिट में जाने का किया प्रयास, रांची-कोलकाता फ्लाइट में कहा-‘आज प्लेन तेरा भाई चलाएगा’
कार में जबरन बैठाकर की पिटाई
एफआईआर के मुताबिक, 26 अगस्त को कई दिनों बाद शिखर कॉलेज के लिए निकला था। हैनीमैन चौराहे से उसका दोस्त सौम्य सिंह यादव उसे कार से लेकर एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचा। पार्किंग में पहले से मौजूद जान्हवी मिश्रा, आयुष यादव, मिलन बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला जबरन कार में बैठ गए।इसके बाद सभी ने शिखर से गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

झारखंड के 5 जिलों के आदिवासी गांवों में बनेंगे होम स्टे, ग्रामीण जीवन, समाज और संस्कृति को जान सकेंगे पर्यटक
पीड़ित शिखर केसरवानी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि 11 जून को उसके घुटने और लिगामेंट का ऑपरेशन हुआ था। ऐसे में वो करीब दो महीने यूनिवर्सिटी नहीं जा पाया। 8 अगस्त से वो फिर कॉलेज जाने लगा।तभी 26 अगस्त को ये घटना हुई, जब वो अपने एक दोस्त के साथ कैंपस में था।शिखर ने आरोप लगाया कि उसके क्लासमेट्स ने उसका मोबाइल छीनकर सभी चैट डिलीट कर दिए। फिर मोबाइल और सिम को तोड़ दिया। वहीं, शिखर के पिता मुकेश केसरवानी ने भास्कर को बताया कि उनका बेटा बहुत डरा हुआ है और घटना के बाद वो यूनिवर्सिटी नहीं जा रहा है।उसके व्यवहार में कई बदलाव आए हैं।

लखनऊ में युवती के कपड़े फाड़े, चेहरे पर रगड़ा जूता, दारोगा पर कई गंभीर आरोप
घटना पर चिनहट इलाके के थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि उन्हें मामले की शिकायती मिली है जांच की जा रही है। जल्द मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया है कि इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही कोई शिकायत मिलती है, यूनिवर्सिटी जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now