पटना के फोम फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें और धुएं का गुबार देख मची अफरातफरी

पटना के फोम फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें और धुएं का गुबार देख मची अफरातफरी

पटनाः राजधानी पटना के फोम फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई है। कई थानों की पुलिस और दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई है। पटना के फतुहा इलाके की घटना है। आग से जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बड़े नुकसान की आशंका है। आग से निकले धुएं का गुबार इतना ऊंचा है कि देखकर लोगों की चीखें निकल रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।

भारत-नेपाल बॉडर से इंडोनेशिया की महिला गिरफ्तार, भारतीय आधार कार्ड-पैन कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद
बताया जा रहा है कि गैस वेल्डिंग मशीन से निकली चिनगारी से आग लगी। आग की भयावहता से आस पास के लोग काफी डरे हुए हैं। फतुहा थाना के दोस्त मोहम्मदपुर की घटना है। आग की लपटें और धुएं का गुबार भयावह है। फतुहा के अलावे कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। फोम की फैक्ट्री होने की वजह से आग तेजी से फैल गया है।

बिहार के लोगों के लिए दिवाली-छठ पर तोहफा, देश की पहली वंदे भारत ट्रेन पर्व से पहले चलेगी, जानिये इसका रूट
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी तक नहीं मिली है। इस घटना से फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने से लाखों रूपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 लोगों का रेस्क्यू किया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किलोमीटर दूर से ही दिख रही थी। फैक्ट्री के कर्मियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। फोम के कारण आग तेजी से फैल गई।

- Advertisement -
LD-advertisement

 

- Advertisement -
royal-soler-new

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now