बिहार के लोगों के लिए दिवाली-छठ पर तोहफा, देश की पहली वंदे भारत ट्रेन पर्व से पहले चलेगी, जानिये इसका रूट

बिहार के लोगों के लिए दिवाली-छठ पर तोहफा, देश की पहली वंदे भारत ट्रेन पर्व से पहले चलेगी, जानिये इसका रूट

डेस्कः भारत का पहला वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने कि तैयारी चल रही है । जिसे सबसे पहले दिल्ली से बिहार तक के लिए दीवाली और छठ पूजा से पहले इसकी शुरूआत हो सकती है। नई टेक्नोलॉजी के साथ वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है । यह नई ट्रेन देश में रेल यात्रा को और भी बेहतर बनाएगी।

बिहार बंद में भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी की, भाड़े पर लोग बुला लेते: तेजस्वी यादव
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दीवाली और छठ पूजा से पहले चलाने की तैयारी चल रही है। भारतीय रेलवे इसी महीने देश की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन (First Vande Bharat Sleeper Train) चला सकता है । पिछले महीने, गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया था , कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्‍लीपर सितंबर में आ रही है । हालांकि अभी तक इसकी तारीख की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और कंफर्म भी नहीं है कि ये कब से शुरू होगी । 25 जुलाई, 2025 को राज्यसभा में लिखित जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला रैक चालू होने वाला है। मंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट का पहला प्रोटोटाइप पहले ही तैयार हो चुका है। स्‍लीपर वंदे भारत को लेकर कई टेस्टिंग की गई है और तमाम परीक्षणों के बाद इसे लॉन्‍च करने की तैयारी चल रही है।

See also  अंबा प्रसाद के 17 ठिकानों पर ईडी की चल रही है छापेमारी, परिवारवालों की भी मुश्किलें बढ़ेंगीं

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारों में रांची होकर चलेंगी 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें; देखें टाइम टेबल
भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट दिल्ली से पटना और दरभंगा या सीतामढ़ी के बीच हो सकती है । त्योहारों के मौसम दीवाली और छठ पूजा से पहले इसकी शुरुआत होगी । अभी टिकट का प्राइस तय नहीं किया गया है ।सूत्रों के मुताबिक जब रेलवे बोर्ड की तरफ से ट्रेन के रूट को कंफर्म कर दिया जाएगा तो फिर अंतिम टिकट की कीमत भी समय पर बताई जाएगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें सुविधाओं की बात करें तो चार्जिंग सुविधा के साथ एक रीडिंग लाइट, आंतरिक डिस्प्ले पैनल और सुरक्षा कैमरे, मॉड्यूलर पैंट्री, और दिव्यांग यात्रियों के लिए स्‍पेशल बर्थ और शौचालय हैं। इसके अलावा, फर्स्‍ट कैटेगरी AC कोच में गर्म पानी के साथ शॉवर की सुविधा भी है, जो यात्रियों के आराम को और बढ़ा देती है।

See also  नवादा में दबंगों ने 80 से अधिक घर जलाएं, गोली भी चलाई, पुलिस ने मौके पर किया कैंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now