आरजेडी विधायक सुरेश पासवान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है इलाज

रांचीः देवघर विधायक और आरजेडी विधायक दल के नेता सुरेश पासवान की तबीयत बिगड़ गयी है। इसके बाद सुरेश पासवान को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। RJD विधायक की बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। विधायक सुरेश पासवान के निजी सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विधायक सुरेश पासवान को कमजोरी महसूस हो रही थी। कमजोरी की वजह से वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे, धीरे-धीरे तबीयत खराब हो रही थी।

धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में बड़ा हादसा,भूधंसान में कई लोगों के दबने की खबर
देवघर से दिल्ली आने के बाद मंगलवार को सर गंगाराम अस्पताल में उनका फुल बॉडी चैकअप किया गया, जिसमें 300 से अधिक ब्लड शुगर के साथ-साथ किडनी और लीवर में इंफेक्शन पाया गया। प्रमोद ने बताया की डॉक्टर की सलाह पर उन्हें मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका पासवान का इलाज चल रहा है। तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टर के अनुसार किसी प्रकार की कोई खतरा नहीं है। 3-4 दिनों में सेहत में सुधार आने के बाद उनको छुट्टी दी जायेगी।सुरेश पासवान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है।

 

- Advertisement -
LD-advertisement

- Advertisement -
royal-soler-new
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now