जब तुम्हारी डिलीवरी होगी तो… कांग्रेस MLA ने सभी के सामने महिला पत्रकार से कही ऐसी बात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2025

RV_Deshpande

प्रेग्नेंसी को लेकर महिला पत्रकार को असंवेदनशील जवाब देने के चलते कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे विवादों में पड़ गए हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर पत्रकार वर्ग तक उनके बयान की आलोचना की जा रही है। साथ ही देशपांडे की तरफ से माफी जारी करने की मांग की जा रही है। वहीं, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी भी हमलावर हो गई है और इसे कांग्रेस की ‘ओछी मानसिकता’ करार दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के हलियाल से कांग्रेस विधायक देशपांडे से अस्पताल को लेकर महिला पत्रकार ने सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि जोएडा तालुक में अस्पताल कब तक बनेगा, क्योंकि इसकी कमी से रहवासी और खासतौर से गर्भवती महिलाएं मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

करमा पर्व में हेमंत सरकार ने महिलाओं को भेजा उपहार, मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की राशि भेजी गई

इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘चिंता मत करो तुम्हारी हलियाल में करा देंगे।’ इस जवाब से हैरान पत्रकार ने कहा, ‘क्या सर।’ देशपांडे ने मुस्कुरात हुए कहा, ‘जब तुम्हारी डिलीवरी का समय आएगा, तो हम करा देंगे।’ इस पर महिला पत्रकार ने जवाब दिया कि क्षेत्र के लोगों को अस्पताल की जरूरत है और देशपांडे को उनके कार्यकाल में इसे तैयार करा देना चाहिए।

See also  OLA कैंसिल करने नाराज ड्राइवर ने लड़की को मारा थप्पड़, VIDEO VIRAL

एनडीटीवी से बातचीत में महिला पत्रकार राधा हिरेगौडार ने कहा कि इलाके में अस्पताल की जरूरत है और इसके चलते ही उन्होंने सवाल किया था। उन्होंने कहा, ‘मैं हैरान हूं, क्योंकि मैंने उन्हें कभी भी ऐसा बेतुका बयान देते नहीं सुना। मैंने और मेरे चैनल ने उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है। हमें उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।’

केएन त्रिपाठी पर बॉडीगार्ड से मारपीट का आरोप, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, पूर्व मंत्री ने कहा-‘सिर्फ डांटा है’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now