रांचीः करमा पर्व के मौके पर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार ने महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि भेज दी है। इस योजना के तहत रांची जिले की 03 लाख 78 हजार 641 महिलाओं के बैंक खातों में 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।
हेमंत कैबिनेट में 67 एजेंडों पर मुहर, झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन को मंजूरी, 4 महिला डॉक्टर्स की बर्खास्तगी को मंजूरी
राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और परिवार में गरिमा व सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को प्रति माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
नेतरहाट स्कूल में अब लड़कियां भी करेगी पढ़ाई, मैट्रिक-इंटर के टॉपर को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान
अगस्त माह में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि (2500 रुपये) हस्तांतरित की गयी है:-
1. अनगड़ा – 16687
2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 11925
3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 8493
4. बेड़ो – 20672
5. बुण्डू – 8521
6. बुण्डू नगर पंचायत – 3454
7. बुढ़मू – 17699
8. चान्हो – 19772
9. हेहल शहरी क्षेत्र – 15006
10. ईटकी – 10471
11. कांके – 31487
12. कांके शहरी क्षेत्र – 1231
13. खलारी – 9604
14. लापुंग – 11257
15. माण्डर – 23234
16. नगड़ी – 17374
17. नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7270
18. नामकुम – 17524
19. नामकुम शहरी क्षेत्र – 7627
20. ओरमांझी – 18270
21. राहे – 9577
22. रातू – 18630
23. सिल्ली – 21234
24. सोनाहातू – 12932
25. तमाड़ – 18486
26. सदर शहरी क्षेत्र – 20204
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि करमा पर्व पर इस सम्मान राशि का भुगतान महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि रांची जिला में लाभुकों के खातों में राशि का समय पर और पारदर्शी तरीके से हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।




