रांचीः राजधानी रांची में सीसीएल के एक अधिकारी द्वारा विधवा महिला के घर पर कब्जा करने का मामला सामने आया। गोंदा थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर 6 साल से सीसीएल के अधिकारी ने कब्जा जमाया हुआ था, पिछले चार सालों से उसने विधवा को किराया भी नहीं दिया था।
नेतरहाट स्कूल में अब लड़कियां भी करेगी पढ़ाई, मैट्रिक-इंटर के टॉपर को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान
पीड़ित मकान नमिता मुखर्जी ने बताया कि CCLअधिकारी अनिल कुमार पिछले छह सालों से उनके 303 सी कांके रोड़ स्थित फ्लैट में रह रहे थे। शुरूआत के कुछ महीनों में उन्होने फ्लैट का किराया दिया लेकिन चार सालों से न तो उन्होने किराया दिया और न ही घर को खाली किया।
झारखंड में स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़ी अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, मुख्य सचिव सशरीर हुई हाजिर
नमिता मुखर्जी ने आगे कहा कि उनके पति सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सेवानिवृत हुए थे। 2020 में पति के निधन के बाद वो फ्लैट में रहना चाहती थी लेकिन अनिल कुमार घर खाली करने को तैयार नहीं हो रहे थे। इस दौरान न तो उन्होने किराया दिया और न ही घर को खाली किया। पिछले छह साल से वो इस लड़ाई को लड़ रही थी। दिल्ली से उन्हे रांची आकर ये लड़ाई लड़नी पड़ी। परेशान होकर उन्होने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आखिरकार कोर्ट के आदेश पर गोंडा थाना पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट को खाली कराया गया। यही नहीं कोर्ट ने करीब 5 लाख रुपये का बकाया किराया चुकाने का भी आदेश दिया। नमिता ने कहा कि दिल्ली से रांची आकर वो अपने रिश्तेदार के घर पर रहती थी और फ्लैट खाली कराने की लड़ाई लड़ती थी। इस दौरान कई वर्षो से मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी।




