रांचीः झारखंड बीजेपी कार्य समिति के सदस्य रमेश सिंह को फोन पर धमकी मिली है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। रमेश सिंह ने सुखदेव नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उन्हें मोबाइल नंबर 9474667147 से धमकी भरा फोन आया था।
अमन साहु गैंग का पाकिस्तान से था कनेक्शन, लेवी के पैसे से बॉडर पर से खरीदे जाते थे हथियार, मयंक सिंह से पूछताछ में खुलासा
PLFI संगठन के नाम पर आया फोन
रमेश सिंह ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर को दोपहर 2:16 बजे मोबाइल नंबर 9474667147 से फोन आया था। रिसीव करने पर एक शख्स ने कहा कि वो PLFI संगठन से बोल रहा है। अगर आपको व्यवसाय करना है तो संगठन को मदद करना होगा। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतना होगा। यह बॉस का आदेश है। भाजपा नेता ने पुलिस को लिखे गए आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि पूर्व में भी उनको इस तरह की धमकी मिल चुकी है।
दारोगा मीरा सिंह मनी लाउंड्रिंग केस में आरोपी, ED ने अवैध बालू ढुलाई सहित कई संदिग्ध गतिविधियों को लेकर की चार्जशीट
भाजपा नेता रमेश सिंह रातू रोड के शिवपुरी इलाके में रहते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर दिलचस्पी लेते हैं। अल्बर्ट एक्का चौक के पास पूजा का आयोजन करने वाले चंद्रशेखर आजाद क्लब से भी जुड़े हुए हैं।यहां भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन होता है।अक्सर बड़े-बड़े कलाकारों को आमंत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन कराते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं, लेकिन PLFI के नाम पर उनको मिली धमकी से भाजपा नेताओं ने विधि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है।

