डेस्कः पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली से पटना राहुल गांधी के साथ पहुंचे। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ सभी नेता पटना के गांधी मैदान से यात्रा पर निकले। वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मेरिट लिस्ट की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन
हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी चुनाव सिर्फ बिहार नहीं, पूरा देश को बचाने का चुनाव होगा। इसलिए साथियों, इनके हथकंडों को हम आपके सामने लेकर आये हैं।मुझे भी कई दिनों तक इन्होंने जेल में डाल दिया था। लोकसभा चुनाव के समय मैं जेल में रहने को विवश किया गया था, नहीं तो जिस तरह से हमने विधानसभा में एक मजबूत सरकार बनाई, लोकसभा चुनाव में भी इनका खाता नहीं खोलने देते।इसलिए साथी, बिहार की इस ऐतिहासिक धरती से हमेशा ऐतिहासिक रास्ते तय हुए हैं, इस बार भी इतिहास लिखने का आपको संकल्प लेना है। वोटर रिवीजन की आड़ में सत्ता पर बैठे लोग क्या कर रहे हैं सब को पता है। देश की गद्दी पर बैठे लोग, गद्दी से उतर कर वोटर रिवीजन करा कर देखें, फिर इन्हें दूध का दूध और पानी का पानी दिख जाएगा।
बिहार के गणपति पूजा पंडाल में फायरिंग और मारपीट, विधायक और पूर्व विधायक की बची जान
एनडीए के लोग बहुत बड़े तीसमारखाँ नहीं है। जब आदिवासी, दलित, पिछड़ा, मजदूर, महिला, किसान – एकजुट होता है, तब ये कहीं नहीं टिक पाते हैं।आप सभी से आग्रह है यह आवाज दूर-दूर तक पहुंचाइए, जन-जन तक पहुंचाइए कि आज देश में किस तरीके से कालाबाजारी चल रहा है, किस तरीके से आपके हक-अधिकार लूटे जा रहे हैं।झारखण्ड-बिहार, हमेशा से मजदूर पलायन का दंश झेलने को मजबूर रहा है। हमने वहां अपनी आधी आबादी, अपनी मइयां को सशक्त करने की शुरुआत की है। जब शोषित और वंचित समाज मजबूत होगा तो देश भी सशक्त होगा। इसलिए साथियों, आप सभी से अपील है कि इंडिया गठबंधन का साथ दीजिए। क्यूंकि हम कहते नहीं, हम करके दिखाने वाले लोग हैं। और ये लोग झूठे जुमले बोलकर वोट चुराते हैं। धनबल के दम पर नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री खरीदते हैं। इस चिलचिलाती धूप में आपने अपार जन-समर्थन दिया है। आपका सहयोग, आपकी ताकत – इस देश की तकदीर लिखेगा। इसलिए आप सभी से आह्वाहन है – सजग रहकर आगामी चुनाव का हिस्सा बनें, अपने हक-अधिकारों की रक्षा करें।






