घर के अंदर आपस में लिपटे मिले दो सांप, कोबरा को देख ग्रामीणों में दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2025

घर के अंदर आपस में लिपटे मिले दो सांप, कोबरा को देख ग्रामीणों में दहशत

पाकुड़ः जिले के महेशपुर प्रखंड के वीरकिट्टी गांव में दो कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। आपस में लिपटे दो कोबरा को एक साथ देखकर लोग दहशत में आ गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कोबरा को रेस्क्यू कर लिया गया।

शिबू सोरेन का मोरहाबादी आवास अब पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर होगा आवंटित, भवन निर्माण विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
वनकर्मी मो. असराफुल ने बताया कि जानिसार अख्तर नामक व्यक्ति के मकान में दो कोबरा देखे गए। वनकर्मी ने बताया कि दोनों कोबरा आपस में लिपटे हुए थे और इसी बीच जानिसार के परिजनों की नजर पड़ गई।इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों कोबरा को रेस्क्यू कर लिया।

रांची सहित 11 जिलों में बारिश और वज्रपात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वनकर्मी ने बताया कि दोनों कोबरा की लंबाई लगभग 6.5 फीट है और आयु 25 से 26 साल होगी। इस दौरान वनकर्मी ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार का वन्यप्राणी दिखाई देने पर उस पर हमला न करें। साथ ही उन्होंने दूरी बनाए रखने और वन विभाग को इसकी सूचना देने की अपील की।

See also  कल्पना सोरेन गिरिडीह से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!  JMM स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिये संकेत

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड: पुलिस से ये गलतियां नहीं होती तो संजीव सिंह को हो जाती उम्रकैद… पढ़िए आखिर कैसे बच गए बीजेपी नेता ?
इसके अलावा अगर किसी भी व्यक्ति को सांप कांट ले तो ओझागुनी और झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। वनकर्मी मो. असराफुल ने बताया कि दोनों कोबरा काफी जहरीले हैं। अगर किसी को काट ले और समय पर इलाज न हो तो व्यक्ति की मौत हो सकती है। वनकर्मी ने बताया रेस्क्यू किए गए दोनों कोबरा को सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now