शिबू सोरेन का मोरहाबादी आवास अब पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर होगा आवंटित, भवन निर्माण विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2025

शिबू सोरेन का मोरहाबादी आवास अब पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर होगा आवंटित, भवन निर्माण विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

रांचीः दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का रांची के मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर आवंटित होगा। ये आवास उन्हे आजीवन के लिए आवंटित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग ने इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी समेत 10 दोषी करार, CNT एक्ट उल्लंघन मामले में CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला
दो सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया जा सकता है। इसके बाद यह आवास रूपी सोरेन सोरेन के नाम पर हो जाएगा। इससे पहले नवंबर 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सरकार ने यह आवास शिबू सोरेन के नाम पर आजीवन के लिए आवंटित करने का फैसला किया था। उस समय झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोग से बीजेपी की सरकार बनी थी। अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री थे और हेमंत सोरेन के साथ सुदेश महतो राज्य के उप मुख्यमंत्री बने थे। झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण उन्हें मोरहाबादी आवास आवंटित किया गया था। जब तक शिबू सोरेन जीवित रहे, तब तक इसी आवास में रहे।

See also  आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव, 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं को 15 लाख का लाभ

रांची सहित 11 जिलों में बारिश और वज्रपात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हैरिटेज भवन के रूप में विकसित हुआ है शिबू सोरेन का आवास
झारखंड में 2019 में हेमंत सोरेन सरकार ने शिबू सोरेन के इस आवास को हैरिटेज भवन के रूप में विकसित करने का फैसला किया था। फिर इसे झारखंड का धरोहर घोषित करते हुए इसका विकास किया गया। इस पर करीब 4.59 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। चूंकि अब शिबू सोरेन नहीं रहे। रूपी सोरेन झारखंड आंदोलकारी की पत्नी है। इसीलिए अब यह आवास रूपी सोरेन के नाम पर आवंटित करने का फैसला लिया गया है।

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड: पुलिस से ये गलतियां नहीं होती तो संजीव सिंह को हो जाती उम्रकैद… पढ़िए आखिर कैसे बच गए बीजेपी नेता ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now