13 साल की लड़की से 25 साल के युवक ने किया प्यार का इजहार, इनकार किया तो..

महिला बैंक कर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश

यूपी के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। 25 वर्षीय युवक ने 13 वर्षीय लड़की से पहले प्यार का इजहार किया और इनकार पर रेप की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन, सीने, चेहरे और हाथ पर हुए चाकू के वार से किशोरी लहूलुहान हो गई। पता चलने पर परिजन किशोरी को उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की सूचना के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

शामली जिले के भाझू गांव की रहने वाली एक महिला पति की मौत के बाद अपनी बेटी के साथ किरठल गांव में अपने ननदोई के घर पर आकर रहने लगी थी। बताया कि कुछ दिनों बाद ही ननद की मौत हो गई, जिसके बाद घरेलू कार्य करने की जिम्मेदारी महिला के कंधों पर आ गई थी। महिला की 13 वर्षीय पुत्री गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है।

See also  हजारीबाग के बरही में हुई करोड़ों की बैंक डकैती में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सरगना समेत तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

झारखंड में एक सितंबर से महंगी होगी शराब, सरकार ने वैट घटाया पर मल्टीपल टैक्स लगाए

बताया कि गुरुवार की सुबह किशोरी घर पर अकेली थी, तभी ननदोई का 25 वर्षीय भतीजा घर पर पहुंचा। उसे किशोरी अकेली मिली, तो उसने किशोरी के सामने अपने प्यार का इजहार किया। किशोरी ने प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया, तो आरोपी युवक ने जेब से चाकू निकालकर किशोरी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

गर्दन, सीने, चेहरे और हाथों पर हुए चाकू के वार से किशोरी लहूलुहान हो गई। वह शोर मचाते हुए घर से बाहर की ओर दौड़ पड़ी। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। पता चलने पर परिजन गंभीर रूप से घायल किशोरी को बड़ौत सीएचसी पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

See also  रामविलास-मांझी-अशोक चौधरी के दामाद के बाद अब संजय झा की बेटियों को लेकर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की वकील बनीं दोनों बहनें

सीओ बड़ौत विजय तोमर ने बताया कि एकतरफा प्यार में युवक ने किशोरी पर चाकू से हमला किया है। किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कार में विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर घुम रहे थे 3 लड़के, जयराम महतो की पार्टी JLKM का लिखा था नाम, पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now