पटना से अगवा धनबाद के जमीन कारोबारी का बेटा नालंदा से बरामद, मांगी गई थी 10 लाख की फिरौती

पटना से अगवा धनबाद के जमीन कारोबारी का बेटा नालंदा से बरामद, मांगी गई थी 10 लाख की फिरौती

डेस्कः नालंदा पुलिस ने 10 लाख फिरौती के लिए पटना से अगवा धनबाद के जमीन कारोबारी के बेटे को बरामद कर लिया। मौके से तीन बदमाशों को हथिया और कारतूस के साथ पकड़ा। अपह्रत ने दोस्त को मैसेज भेजकर अपहरण की जानकारी दी थी। फिर उसके दोस्त से सूचना पाकर पुलिस ने कार्रवाई की। तीन घंटे के अंदर मोबाइल लोकेशन से अपह्रत को बाजार समिति के पास दिनेश प्रसाद के मकान से बरामद किया।

पिता की प्रेमिका को पहले शराब पिलाई फिर चढ़ा दी गाड़ी, रांची में हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा
बरामद युवक 19 साल का आदित्य सिंह धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगबाडीह निवासी राजू कुमार का पुत्र है। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 10 कारतूस, 4 मोबाइल, एक टैब और 45 हजार कैश बरामद किया। डीएसपी नूरूल हक ने बताया कि युवक पटना में रहकर कोचिंग में पढ़ाई करता था। जहां बदमाश हिमांशु ने युवक से दोस्ती कर ली। इसके बाद बदमाश ने सहयोगियों संग मिलकर आदित्य को झांसा देकर उसका 25 अगस्त को अपहरण कर लिया।

नीरज सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, केस के IO और APP को जारी होगा नोटिस
अपहरण के बाद हिमांशु, युवक आदित्य को बाजार समिति के समीप अपने किराए के फ्लैट में बंधकर बनकार रखा था। बदमाश, युवक पर 10 लाख रुपये फिरौती मांगने का दवाब बना रहा था। इसके लिए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए नालंदा जिले के लहेरी थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।
गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस दौरान घटना में संलिप्त तीन अपराधियों-
हिमांशु उर्फ गोपी सिंह
कुंदन कुमार
सोनू कुमार -को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अपराधियों के पास से 3 मैगजीन, 10 कारतूस और 45,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now