आरजेडी विधायक के बेटे के बर्थडे में गई महिला की मौत, मुफ्त साड़ी बांट रहे थे फतेह बहादुर सिंह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2025

Phate_Bahadur_Singh_RJD

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक फतेह बहादुर सिंह के बेटे की बर्थडे पार्टी में गई एक महिला की मौत हो गई। बेटे के जन्मदिन पर विधायक ने डेहरी के पाली रोड स्थित एक निजी होटल में सोमवार को आयोजन रखा था। इस दौरान विधायक ने लोगों को भोज कराया और महिलाओं को मुफ्त साड़ियां भी बांटी। साड़ी लेने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इसी दौरान एक महिला चक्कर खाकर गिर गई। फिर पटना में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी जान चली गई। महिला की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है।

मृतका के पति राजेंद्र सोनी ने बताया कि आरजेडी विधायक फतेबहादुर सिंह के बेटे का बर्थडे बुद्ध विहार होटल में मनाया गया। इसमें विधायक के द्वारा गरीबों को साड़ी, कपड़ा एवं उपहार भेंट करने की सूचना थी। राजेंद्र ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद वह अपनी 60 वर्षीय पत्नी रुक्मणी देवी को लेकर वहां गए। अधिक भीड़ होने की वजह से पत्नी चक्कर खाकर होटल के फर्श पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा।

See also  टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर दो ब्लास्ट, चलती ऑटो में लगी आग

पागल जॉर्ज सोरोस, ट्रंप ने की अरबपति को घेरने की तैयारी; BJP भी लगाती है आरोप

वहां से महिला को लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रुक्मणी की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने अनुमंडल अस्पताल डेहरी रेफर कर दिया। इसके बाद अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। फिर मंगलवार को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच ले जाने के दौरान महिला की रास्ते में मौत हो गई। मृतका के छोटे बेटे धनजी ने कहा कि खुशी के मौके पर उपहार पाने गई मां की मौत ने परिवार को गहरा जख्म दिया है। तत्काल उचित इलाज मिलता तो शायद उनकी जान बच जाती।

विधायक फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि बेटे के जन्मदिन पर करीब 2000 महिलाएं आई थीं। उन्हें खाने के बाद साड़ी दी जा रही था। किंतु मृतका होटल में प्रवेश कर सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान मूर्छित हो गई थी। उन्हें ऑटो से अस्पताल भेजा गया था। अधिकारियों से परिजन को मुआवजा देने की मांग की।

See also  झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, वापस दी जाएगी लैंड बैंक में रखी जमीन, टैक्स लगाने की भी तैयारी

वैष्णो देवी यात्रा में 34 की मौत; भारी बारिश का था रेड अलर्ट फिर भी जारी थी यात्रा, उमर अब्दुला ने उपराज्यपाल पर उठाए सवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now