- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार में पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स का शौक दांपत्य जीवन में बनी दरार, पति ने मिटाए वीडियो तो थाने पहुंची रार

पति को छोड़ सकती हूं पर इंस्टाग्राम पर फोटो डालना नहीं, पत्नी के इस जवाब से सब हो गये हैरान

रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर डालने से रोकने पर पति के खिलाफ शिकायत लेकर पत्नी रविवार दोपहर को थाने पर पहुंच गई। इस दौरान पत्नी ने पति के विरोध में घर से थाने तक घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे समझा-बुझा कर घर भेज दिया। पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। महिला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दो साल पूर्व उसकी शादी हुई। पति साइबर कैफे चलाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शादी को अभी दो ही साल हुए। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पत्नी के सिर पर इंस्टाग्राम पर रील बनाने का भूत सवार हो गया। दिन-रात डांस, गाने और लिप-सिंक वीडियो बनाना उसकी जिंदगी का जैसे मकसद बन गया। पति को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था। उसने कई बार समझाया।

पलामू में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार

लेकिन बात मानने को तैयार नहीं थी। इससे अनबन होने लगी। रील के चक्कर में दाम्पत्य जीवन में दरार पड़ने लगा। हद तो तब हो गई, जब उसने चुपके से पति को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया, ताकि वह उसकी रील्स देख न सके। लेकिन एक दिन पति को किसी दोस्त के जरिये पत्नी की रील्स का पता चला। फिर घर में विवाद बढ़ गया।

See also  आप भी बना रहे हैं Gemini AI से ट्रेंडिंग फोटो? हो जाइए सावधान, लड़की के खुलासे ने हिला डाला

पति ने गुस्से में उसके सारे वीडियो फोन से डिलीट कर दिए। इससे पत्नी आग-बबूला हो गई। रविवार को दोनों में खूब झगड़ा हुआ और पत्नी सीधे काजी मोहम्मदपुर थाने जा पहुंच गई। घर से लेकर थाने तक काफी देर तक पत्नी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस ड्रामे को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पति-पत्नी एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते रहे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को समझाया और फिर घर भेज दिया।

पहले शराब पिलाई, फिर दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप, सदमे में पीड़िता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now