शादी के लिए लड़की देखने आए डिप्टी सीएमओ…अकेले देखकर दो महिलाओं ने उनके साथ कर दिया कांड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2025

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आज जूनियर डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

यूपी में आगरा के रहने वाले और हाथरस में तैनात डिप्टी सीएमओ को मैनपुरी में शादी के लिए लड़की देखने जाना भारी पड़ गया है। आरोप है कि नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक घर में रविवार को आरोपियों ने डिप्टी सीएमओ और उनके दोस्त को बंधक बना लिया।

इसके बाद उनसे नगदी और गहने लूट लिए। पीड़ित ने देर शाम कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी है। उधर, पीड़ितों द्वारा बताए गए घर पर ताला लगा है और आरोपी फरार हैं। वहीं मामले में अलग-अलग चर्चाएं भी हो रही हैं।

रविवार को आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-10 निवासी डॉ. एके सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह हाथरस के बाग्ला हॉस्पिटल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में कार्यरत हैं। तलाकशुदा हैं। अपनी रिश्ते की बहन के कहने पर वह लड़की देखने मैनपुरी आए थे। बहन ने अपने पड़ोस की एक लड़की से शादी कराने की बात कही थी।

See also  बांग्लादेश की जीत सुपर-4 में कैसे बनेगी बाकी टीमों के लिए नासूर? बिगाड़ सकती है IND-PAK व SL का समीकरण

मोंगिया स्टील के चेयरमैन गुणवंत सिंह मोंगिया को मिली धमकी, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, FIR दर्ज

इसके बाद वह अपने दोस्त ललित कौशिक निवासी वसुंधरा कॉलोनी, हाथरस गेट के साथ लड़की के घर दोपहर 3 बजे पहुंचे। उन्हें वहां रिश्ते की बहन, एक अन्य महिला और दो पुरुष मिले। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनसे 75 हजार रुपये की नकदी, 4 मोबाइल फोन, दो अंगूठी, एक ब्रेसलेट और लड़की को देने के लिए लेकर गए कपड़े लूट लिए। शाम 7 बजे उन्हें मुक्त किया गया।

इस संबंध में डा. एके सिंह ने अपने परिजनों को भी घटना के बारे में अवगत करा दिया। कोतवाली पुलिस तहरीर की जांच कर रही है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को उड़ाने की धमकी, RJD नेता के खिलाफ FIR दर्ज

See also  गुमला में नाबालिग का अपहरणः खूंटी में गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now