JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को उड़ाने की धमकी, RJD नेता के खिलाफ FIR दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2025

JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को उड़ाने की धमकी, RJD नेता के खिलाफ FIR दर्ज

पटनाः सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के डुमरा स्थित आवास को डायनामाइट से उड़ाने की सोशल मीडिया पर धमकी मामले में केस दर्ज कराई गई। सुरसंड थाना क्षेत्र के राधाउर निवासी मनीष कुमार राउत ने डुमरा थाना में मामला दर्ज कराया है। इसमें राजद नेता बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह निवासी राघवेंद्र कुशवाहा को आरोपित किया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि राघवेंद्र कुशवाहा ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के संबंध में आपत्तिजनक अपशब्द और धमकी भरे शब्द का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है।

बिहार में भू-माफियाओं ने बेच दी NHAI की जमीन, ROB निर्माण रूका, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था शिलान्यास
वायरल वीडियो में राघवेंद्र कुशवाहा सांसद के डुमरा स्थित आवास को डायनामाइट से उड़ा देने की बात कह रहे है, जो एक कुख्यात अपराधी और देशद्रोही का बयान हो सकता है। डुमरा पुलिस ने मामले एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

See also  लोहरदगाः सशस्त्र सीमा बल के जवान ने खुद को गोली मारकर ले ली जान

रांची के वाटर फॉल में जाना खतरे से खाली नहीं, उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने जारी की चेतावनी
आपको बता दें इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री और लोजपा-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now