- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, टेस्ट समेत सभी फार्मेट को कहा अलविदा

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, टेस्ट समेत सभी फार्मेट को कहा अलविदा

डेस्कः भारतीय क्रिकेट के द वॉल कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टेस्ट टीम की नई दीवार चेतेश्वर पुजारी ने क्रिकेट के सभी फार्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। चेतेश्वर पुजारा न सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में, बल्कि प्रोफेशनल डोमेस्टिक क्रिकेट में भी आपको खेलते नजर नहीं आएंगे। चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी इंटरनेशनल मैच भारत के लिए 2023 में खेला था, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल था।

पूर्णिया में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने राहुल को किया Kiss…सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश!
दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने एक लंबा लेटर लिखा है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना – इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है, लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है और यह हो गया है। अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद!”

रिम्स-2 की जमीन पर हल चलाने को लेकर चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट! पूर्व मुख्यमंत्री ने किया दावा
37 साल के चेतेश्वर पुजारा ने अपने रिटायरमेंट नोट में लिखा, “एक छोटे से शहर राजकोट का बच्चा होकर, मैं अपने माता-पिता के साथ सितारों को छूने का सपना लेकर निकला था और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का ख्वाब देखा था। तब मुझे अंदाजा भी नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा – अनमोल अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्यार और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका। भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर पूरी मेहनत झोंकना – यह सब शब्दों में बयां करना असंभव है, लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होता है और ऐसा हो रहा है। कृतज्ञता के साथ मैंने निर्णय लिया है कि मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं।”

See also  IPL 2022: बीसीसीआई को मीडिया राइट्स से इस बार रिकॉर्ड रकम मिलने की उम्मीद, होगी बल्ले-बल्ले

बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुजारा ने आगे लिखा, “मैं बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मेरे करियर में मुझे अवसर और सहयोग दिया। जिन सभी टीमों, फ्रेंचाइजी और काउंटियों का मैं हिस्सा रहा, उन सभी का भी मैं बराबर आभार मानता हूं। अपने मार्गदर्शकों, कोचों और आध्यात्मिक गुरु का अमूल्य मार्गदर्शन अगर न मिला होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। उनके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा। अपने सभी साथियों, सपोर्ट स्टाफ, नेट बॉलरों, विश्लेषकों, लॉजिस्टिक्स टीम, अंपायरों, ग्राउंड स्टाफ, स्कोररों, मीडिया कर्मियों और उन सभी का भी बड़ा धन्यवाद, जो पर्दे के पीछे अथक परिश्रम करते हैं और हमें यह खेल खेलने में सक्षम बनाते हैं।”
क्रिकेटर से कमेंटेटर की दुनिया में कदम रख चुके पुजारा आगे लिखते हैं, “अपने स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स और मैनेजमेंट टीम का भी मैं आभारी हूं, जिन्होंने वर्षों से मुझ पर भरोसा किया और मेरी मैदान के बाहर की गतिविधियों का ध्यान रखा। इस खेल ने मुझे पूरी दुनिया घुमाई है – और हर जगह दर्शकों का जो जोशीला समर्थन और ऊर्जा मिली, वह हमेशा मेरे साथ रही है। मुझे मिले प्यार और शुभकामनाओं से मैं अभिभूत हूं और इसके लिए सदैव आभारी रहूंगा और निश्चित रूप से, यह सब कुछ संभव और सार्थक नहीं होता अगर मेरे परिवार ने अनगिनत त्याग और अडिग समर्थन न दिया होता – मेरे माता-पिता, मेरी पत्नी पूजा, मेरी बेटी अदिति, मेरे ससुराल पक्ष और मेरा पूरा विस्तृत परिवार – जिन्होंने इस यात्रा को वाकई यादगार और सार्थक बनाया। अब मैं अपने जीवन के अगले चरण की ओर देख रहा हूं, जहां मैं उनके साथ अधिक समय बिताऊंगा और उन्हें प्राथमिकता दूंगा। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद!”

See also  Super Sunday: Modi 3.0 Download होते ही शुरु होगा T20 World Cup का सबसे बड़ा मुकाबला, India-Pakistan के बीच रात 8 बजे से मुकाबला, पहले लगेंगे मोदी..मोदी के नारे फिर India-India से गूंजेगा स्टेडियम

 

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, प्रिंसिपल गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
पुजारा का करियर
चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से 2023 तक उन्होंने 103 टेस्ट और सिर्फ 5 वनडे मैच खेले। वनडे मैचों को तो वे अपने करियर से निकालना ही पसंद करेंगे, क्योंकि 5 मैचों में उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए थे। वे 2013 से 2014 तक इस फॉर्मेट में खेले थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी उनको मौका नहीं मिला। वहीं, 103 टेस्ट मैचों में चेतेश्वर पुजारा ने 7195 रन बनाए हैं, जिनमें 19 शतक, 35 अर्धशतक और 3 दोहरे शतक शामिल हैं। एक दशक से ज्यादा समय तक चेतेश्वर पुजारा भारत की टेस्ट टीम की रीढ़ की हड्डी कहे गए और कई मौकों पर उन्होंने भारतीय टीम का झंडा बुलंद कराया।
पुजारा के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 278 मैचों में कुल 21301 रन बनाए हैं, जिनमें 66 शतक और 81 अर्धशतक शामिल हैं। 352 उनका बेस्ट स्कोर रहा है। लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनको 130 मैच खेलने का मौका मिला और इस फॉर्मेट में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 5759 रन बनाए हैं। 16 शतक और 34 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। कुछ टी20 मैच भी उन्होंने खेले हैं, लेकिन कभी भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनको मौका नहीं मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now