लोहरदगा में निजी स्कूल की शिक्षिका पर छात्र की पिटाई का आरोप, बच्चे के हाथ की उंगली और पैर हुआ फ्रैक्चर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2025

लोहरदगाः भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव के रहने वाले सुकरा उरांव ने अपने आठ साल के बेटे प्रिंस उरांव की पिटाई का आरोप स्कूल की शिक्षिका पर लगाया है। भंडरा थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी में सुकरा उरांव ने आरोप लगाया है कि संत मेरी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका कांति किरण किंडो ने उनके बेटे की बुरी तरह पिटाई की है।

रांची में जगन्नाथपुर मंदिर जाने वाली सड़क पर दरार, खतरे को देखते हुए रास्ता किया गया बंद
संत मेरी स्कूल के यूकेजी कक्षा में पढ़ने वाले प्रिंस उरांव के पिता सुकरा उरांव ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 20 अगस्त 2025 को प्रिंस स्कूल में पढ़ रहा था इसी दौरान दोपहर के समय स्कूल की शिक्षिका कांति किरण किंडो ने प्रिंस उरांव को अपने ऑफिस में बुलाया और स्कूल की बात परिजनों को बताने को लेकर डांट लगाई। यहीं नहीं इसके बाद शिक्षिका ने प्रिंस को डंडे से बेरहमी से पीटा।

See also  बिहार का लेखपाल निकला धनकुबेर, करोड़ों की कमाई आई सामने, करीबी महिला अधिकारी के घर भी EOU की रेड

WhatsApp Image 2025 08 23 at 17.33.30 78e79a49

गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
सुकरा उरांव ने आरोप लगाया है कि शिक्षिका ने प्रिंस की पिटाई करते हुए उसे हिदायत दी कि वो स्कूल की बातें और खान-पान की शिकायत परिजनों को नहीं बताएगा। शिक्षिका की पिटाई से प्रिंस के दाहिना पैर फ्रैैक्चर हो गया इसके साथ ही बायां हाथ की एक उंगली भी टूट गई। स्कूल में हुई इस घटना की जानकारी प्रिंस ने घर पर आकर अपने परिवार वालों को बताया। सुकरा उरांव की शिकायत पर भंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं स्कूल के निदेशक जय इशू मिंज ने इस घटना को लेकर कहा कि विद्यालय की शिक्षका के द्वारा पिटाई की किसी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। शिक्षिका पर मारपीट और पिटाई का आरोप बेबुनियाद और निराधार है।

WhatsApp Image 2025 08 23 at 17.33.31 464da9a0

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now