अंबा प्रसाद का भाई अंकित राज ने लाइसेंस खत्म होने के बाद भी किया बालू खनन, अधिकारियों को धमकाया, ED ने दायर किया आरोप पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2025

अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने 204 माइनिंग चालान से ढोया 1294 ट्रिप बालू, ED की जांच में हुआ खुलासा

रांचीः बालू के अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज सहित सात आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए के विशेष कोर्ट में गुरूवार को आरोप पत्र दायर किया। इसमें अंकित राज के सहयोगी मनोज कुमार अग्रवाल, पंचम कुमार, संजीव, मनोज प्रसाद दांगी और बिंदेश्वर कुमार दांगी शामिल है।

सूर्या हांसदा एनकाउंट CID ने किया टेकओवर, DGP के आदेश पर जांच शुरू
पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के बेटे अंकित राज के खिलाफ दायर आरोप पत्र में ईडी ने कहा है कि बालू सिंडिकेट के मुख्य आरोपी अंकित राज ने तत्कालीन विधायक अंबा प्रसाद की सार्वजकिन प्रतिष्ठा का दुरूपयोग किया। अधिकारियों को धमकाने के साथ ही अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया गया। अंकित राज का माइनिंग लाइसेंस वर्ष 2019 में ही समाप्त हो गया था। इसके बाद भी उसने दामोदर सहित अन्य नदियों से बालू के अवैध खनन का काम जारी रखा। वर्ष 2024 में ईडी ने रंगदारी, प्रतिबंधित संगठन चलाने, जमीन कब्जा करने और बालू के अवैध कारोबार के आरोप में इसीआइआर दर्ज किया था। ईडी ने पहले चरण में बालू के अवैध धंधे की जांच पूरी की। उसमें 3.12 करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग का खुलासा किया, इसमें अंकित राज को बालू के अवैध कारोबार का सरगना के रूप में चिन्ह्रित किया गया, जबकि शेष छह को उसका सहयोगी बताया गया।

See also  शर्मनाक! छात्रों के बीच बांटे जाने वाले किताबों को जला कर स्कूल में बनाया MDM, शिक्षा विभाग हकरत में आई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now