मुखिया के बेटे ने शराब के नशे में कार से स्कूटी सवार को कुचला, भाई की मौत, बहन लड़ रही हैं जिंदगी की जंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2025

मुखिया के बेटे ने शराब के नशे में कार से स्कूटी सवार को कुचला, भाई की मौत, बहन लड़ रही हैं जिंदगी की जंग

पलामूः इटको गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शराब के नशे में धुत कार सवार ने स्कूटी को रौंद डाला। बुधवार देर शाम हुई इस घटना में स्कूटी सवार भाई की दर्दनाक मौत हो गई और बहन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

रांची में प्रेम प्रसंग में हत्या, पत्नी गीता ने प्रेमी इरफान के साथ मिलकर पति को मार डाला
शराब के नशे में धुत तुकबेरा पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा के बेटे स्कूटी सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। हादसे में स्कूटी चला रहे त्रिपुरारी मेहता (22 वर्ष), पिता रणधीर मेहता, निवासी जयनगरा (गढ़वा) की मौके पर ही मौत हो गई। कार ने दूसरे लेन में घुसकर टक्कर मारी है।

सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी
टक्कर में त्रिपुरारी की बहन जाह्नवी कुमारी (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूटी सवार दोनों (भाई- बहन) को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने त्रिपुरारी को मृत घोषित कर दिया।
जाह्नवी की नाजुक हालत देखते हुए उसे तुरंत रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने विनोद की जांच की जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई।

See also  पूर्व CS सजल चक्रवर्ती के केयरटेकर पर 4.49 करोड़ हड़पने का आरोप, विदेश में रहने वाले भांजे ने दर्ज कराया केस

दुमका में डबल मर्डर से सनसनी,घर के अंदर मिला दंपत्ति का शव, मनसा पूजा मनाने बाहर गया था परिवार
भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर कर दी पिटाई
हादसे के बाद आरोपी मुखिया पुत्र मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से वह भी घायल हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now