- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

सीवान नगर परिषद के अधिकारी के 3 ठिकानों पर छापेमारी, EOU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में की कार्रवाई

बिहार में विधायक हॉर्स-ट्रेडिंग केसः EOU ने सुनील और सोनू से पूछे सवाल, हो सकता है लाई-डिटेक्शन टेस्ट

डेस्कः बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू ने सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के तीन ठिकानों पर आय से अधिक मामले में छापेमारी शुरू की है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी के लखनऊ के गोमतीनगर, रुपसपुर पटना के अर्पणा मेंशन और सीवान नगर परिषद स्थित ठिकानों पर जांच हो रही है। ईओयू से मिली जानकारी के मुताबिक अनुभूति श्रीवास्तव पर वैध आय से 79 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है।

बिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग
अनुभूति पर अगस्त 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। निलंबन मुक्त होने के बाद हाल ही में उनकी नगर परिषद सीवान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनाती हुई थी।

See also  पटना के सिद्धांत अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, कई फ्लैट को हुआ नुकसान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now