Bigg-Boss-19 पर पड़ा मुंबई की बारिश का असर, शूटिंग रोकी गई, मीडिया को घर की झलक दिखाने का प्रोग्राम कैंसिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

बिग बॉस-19 पर पड़ा मुंबई की बारिश का असर, शूटिंग रोकी गई, मीडिया को घर की झलक दिखाने का प्रोग्राम कैंसिल

डेस्कः मुबंई में लगातार हो रही बारिश से पूरे इलाके में पानी भर गया है। जिस वजह से ना सिर्फ जन-जीवन पर असर पड़ है बल्कि काम काज भी रुक गई है । कभी ना थमने वाला शहर मुबंई थमा हुआ है। बारिश के कारण शूटिंग और इवेंटस पर भी काफी असर पड़ा है।मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस के इस घर को मंगलवार को मीडिया के लिए खोला जाने वाला था पर इलाके में पानी भर जाने की वजह से जियो हॉटस्टार की टीम ने मंगलवार सुबह ही यह इवेंट रद्द कर दिया।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान, सूर्यकुमार को मिली टीम की कमान, गिल बने उपकप्तान
दरअसल ,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को बिग बॉस के इस घर को मीडिया के लिए खोला जाना था ।लेकिन बारिश और शहरी इलाकों में पानी भर जाने के कारण जियो हॉटस्टार की टीम ने मंगलवार सुबह ही यह इवेंट रद्द कर दिया ।टीम ने कहा कि “शहर में भारी बारिश और पानी जमा होने की वजह से media house tour और इससे जुड़ी सारी गतिविधियां अभी के लिए रोक दी गई है ,हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है ,बारिश कि स्थिति के अनुसार हम आपको आगे कि जानकारी देंगे”

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे ज्यूरिख, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में करेंगे भारत और झाररखंड का प्रतिनिधित्व

मुख्य चुनाव आयुक्त ‘ज्ञानेश कुमार’ के परिवार पर Grok ने किया खुलासा,बेटी-दामाद की पोस्टिंग को कांग्रेस ने साधा निशाना
जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए पत्रकारों को समय पर उतार दिया गया ,ताकि उन्हें सफर में कोई परेशानी न हो। वहीं जो पत्रकार मुबंई पहुंच चुके थे ,उन्हें वापस भेज दिया गया ताकि वे यहां फंस ना जाए । क्योंकि कई फ्लाइट्स लेट या रद्द हो गई थी। अब टीम एक नई तारीख तय करने का काम कर रही है । जिससे दर्शकों को बिग बॉस के घर की झलक मिल सके , जो हर साल लोगों में उत्साह और जिज्ञासा रहता है कि इस बार बिग बॉस के घर में क्या नया देखने मिलेगा।

मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब, 74वें Miss Universe प्रतियोगिता में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
बिग बॉस 19 के मीडिया इवेंट के अलावा, मुबंई में बाकी शुटिंग्स पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। पता चला है लगभग सभी शूटिंग्स जारी है ।बस लोग ज्यादा सावधानी बरत रहे है। फिल्मसिटी वाली गली में भी पानी भर गया है। लेकिन कलाकार और टीम के सदस्य पानी में चलकर अपने काम पर जा रहे है।बता दें कि, बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त से होगा । इस बार दर्शकों को उम्मीद से ज्यादा राजनीतिक माहौल दिए जाने का वादा किया गया है। सलमान खान राजनीतिक सेटअप में पहले ही अपना इंट्रोडक्शन दे चुके हैं। नए घर कि झलक दिखाई जाने वाली थी , लेकिन अब बारिश के वजह से फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

See also  Mumbai: 14 की मौत, 79 घायल, अजमेरा ग्रुप की मौत की होर्डिंग ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now