झारखंड कैडर के IPS अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

रांचीः सीबीआई के डीआईजी के रूप में कार्यरत कुलदीप द्विवेदी (आईपीएस) को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। वह झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 17 जनवरी, 2026 तक रहेगा, जब तक वे पाँच वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं कर लेते, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।

निलंबित IAS विनय चौबे को बड़ी राहत, ACB कोर्ट ने शराब घोटाले में दी जमानत
इसी प्रकार, सी वेंकट सुब्बा रेड्डी, आईपीएस (असम-मेघालय कैडर, 2007 बैच), डीआईजी, सीबीआई को भी सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 29 अक्टूबर, 2029 तक, पाँच वर्ष की प्रतिनियुक्ति पूरी होने तक, या अगले आदेश तक रहेगा।

WhatsApp Image 2025 08 19 at 12.40.08 25435d24

झारखंड के साहिबगंज में ED की छापेमारी, बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

See also  झारखंड ने 3 फरवरी को बसंत पंचमी का अवकाश किया घोषित, सभी सरकारी दफ़्तर रहेंगे बंद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now