- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड के साहिबगंज में ED की छापेमारी, बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश

झारखंड के साहिबगंज में ED की छापेमारी, बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश

साहिबगंजः मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने साहिबगंज में दबिश दी है। साहिबगंज के बंगाली टोला में जीएसटी से जुड़े मामले को लेकर गोवा ब्रांच के ईडी की टीम ने बबलू कबाड़ी के घर पर छापेमारी की है।शहर के बंगाली टोला तिलकधारी कुंआ के समीप संतोष दास के घर में पांच सदस्यीय ईडी की टीम ने दबिश दी है। टीम में एक महिला बैंक अधिकारी सहित पांच सदस्य हैं ।टीम अभी तक लगातार संतोष दास के घर के अंदर कागजात सहित ट्रांजैक्शन की छानबीन कर रही है। हालांकि मामले को लेकर कोई भी कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ‘ज्ञानेश कुमार’ के परिवार पर Grok ने किया खुलासा,बेटी-दामाद को पोस्टिंग को कांग्रेस ने साधा निशाना

चर्चा है कि छापेमारी जीएसटी को लेकर की हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बबलू कबाड़ी की बेटी आंचल के गोवा से जुड़े किसी लेन-देन के मामले में अबतक सात करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन की बात सामने आई है। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला में संतोष कुमार दास उर्फ बबलू कबाड़ी परिवार के साथ रहकर पिछले कई दशकों से वहां पर कबाड़ी का कारोबार करते आ रहा है। पहली बार किसी कबाड़ी का व्यापार करने वाले के यहां ईडी की टीम ने छापामारी की है। फिलहाल किसी कबाड़ी के ईडी की छापेमारी होना यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  JPSC: 16 माह बाद हुई मुख्य परीक्षा इंटरव्यू के 24 घंटे के अंदर रिजल्ट जारी, झारखंड को मिले 64 CDPO

महिला जेई से छेड़छाड़ मामले में सीयूजे के कार्यकारी अभियंता बर्खास्त, पंकज आनंद पर भ्रष्टाचार के भी लग चुके है आरोप
ईडी की टीम बबलू कबाड़ी के घर पर छापेमारी कर वहां मौजूद दस्तावेजों को खंगाल रही है। आपको बता दें कि इससे पहले ईडी की टीम ने 7 अगस्त 2024 को 750 करोड़ रुपए के जीएसटी चालान बनाने के मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में छापेमारी की थी। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन राज्यों में 12 परिसरों पर छापेमारी की गयी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now