रांचीः राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखरा बाजार स्थित रुचि ज्वेलर्स में एक बड़ी लूट की घटना अंजाम दी गई। बाइक पर आए दो लुटेरों ने करीब 26 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए।गोंदली पोखर जैसे एक व्यस्त बाजार में सुबह 10 बजे हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोग और व्यापारी सकते में हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सख्ती दिखाई है।
जीएसटी घोटाले में लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल गिरफ्तार, 10 घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ
इस तरह हुई लूट
घटना उस समय हुई जब रुचि ज्वेलर्स के मालिक, शेखर सोनी, अपने दुकान के ठीक ऊपर बने आवास से नीचे उतरे और दुकान खोल रहे थे। दुकान खोलने के बाद, शेखर सोनी ने अपने साथ लाए जेवरात और नकदी से भरा एक झोला दुकान के रैक के ऊपर रखा।जैसे ही उन्होंने झोला रैक पर रखा, अचानक एक युवक दुकान के अंदर आया और तेजी से वह झोला छीनकर भाग गया। दूसरा युवक पहले से ही हेलमेट पहने हुए मोटरसाइकिल स्टार्ट करके बाहर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर तेजी से रांची की ओर भाग निकले।

हेमंत सोरेन शनिवार को MP-MLA कोर्ट में होंगे पेश, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात
घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बताया गया है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में झोला छीनने वाले लुटेरे का चेहरा स्पष्ट रूप से कैद हुआ है।फुटेज से पता चला है कि लूट की घटना को अंजाम देने से कुछ देर पहले तक लुटेरा दुकान के बाहर खड़ा होकर लगातार मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लूट की योजना पूरी तैयारी और रेकी के साथ बनाई गई थी।




