केरल में चौथी क्लास की किताब में भारी गलती, ‘अंग्रेजों के डर से भारत छोड़कर भागे थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस’

केरल में चौथी क्लास की किताब में भारी गलती, अंग्रेजों के डर से भारत छोड़कर भागे थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

डेस्कः केरल में स्कूली किताब के मसौदे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर की गई गलती को लेकर बवाल हो गया है। वहीं सरकार ने सफाई देते हुए कहा है कि नेताजी के इतिहास को लेकर जो चूक हुई थी उसे तत्काल सुधार दिया गया है। कक्षा 4 की किताब की टीचर्स हैंडबुक में कहा गया था कि नेताजी सुभाष अंग्रेजों से डरकर जर्मनी भाग गए थे। केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोमवार को कहा कि शिक्षक पुस्तिका के मसौदे में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में तथ्यात्मक त्रुटि के लिए जिम्मेदार पैनल सदस्य पर भविष्य में शैक्षणिक कार्य करने पर रोक लगाई जाएगी।

आकाश यादव ने फोटो वायरल कर बदनाम किया; तेज प्रताप ने अनुष्का के भाई को बताया जयचंद
शिवनकुट्टी ने फेसबुक पर एक ‘पोस्ट’ के जरिए स्वीकार किया कि चौथी कक्षा के पर्यावरण अध्ययन शिक्षकों की संशोधित पुस्तिका के मसौदे में नेताजी के बारे में एक ‘ऐतिहासिक अशुद्धि’ थी। उन्होंने कहा कि इस त्रुटि के लिए केरल राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) का एक सदस्य जिम्मेदार है। शिवनकुट्टी ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद एससीईआरटी को निर्देश दिया गया कि वह इस त्रुटि को सुधारे और सटीक ऐतिहासिक विवरणों के साथ पुस्तिका को पुनः प्रकाशित करे। उन्होंने बताया कि संशोधित संस्करण आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

See also  बेटे के अन्नप्राशन कार्यक्रम में पति ने पत्नी को जीजा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, गोली मारी फिर किया चाकू से वार

मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब, 74वें Miss Universe प्रतियोगिता में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
आरएसएस से जुड़े अखिल भारतीय विद्या परिषद ने कहा कि किताब में और भी कई गलतियां हैं। एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण बी राज ने कहा, इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना CPI (M) का हमेशा से ही अजेंडा रहा है। कई ऐसी भी किताबें हैं जिनमें झारखंड और असम के नक्शे से ही हटा दिया गया है। यह वामपंथी दलों का अजेंडा है कि वे देश की एकता और अखंडता को तार-तार कर दें।

101 करोड़ की टेरर फंडिंग में बिहार के पिता-पुत्र भी गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया खुलासा
वहीं शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा, ‘राज्य सरकार का रवैया केंद्र सरकार जैसा नहीं है, जो राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है। इस पाठ्यक्रम संशोधन के दौरान हमने बच्चों के सामने संवैधानिक लक्ष्यों को यथार्थपरक रूप से स्थापित करने वाले ऐतिहासिक तथ्य प्रस्तुत करने की नीति का पालन किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।’

See also  झारखंड में पेपर देने गई लड़की के कमरे में घुसे लड़के, सारे कपड़े उतार खींचने लगे गंदी तस्वीरें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now