- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

गैंगस्टर डब्लू सिंह ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, SP रीष्मा रमेशन के सामने डाले हथियार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2025

गैंगस्टर डब्लू सिंह ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, SP रीष्मा रमेशन के सामने डाले हथियार

पलामूः झारखंड के कुख्यात अपराधिक गिरोह के सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। राज्य में ये पहली बार हुआ है जब किसी आपराधिक गिरोह के सरगना ने सरेंडर किया है।झारखंड पुलिस ने साल 2023 में डब्लू सिंह पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ पलामू, गढ़वा, लातेहार के अलावा कई जिले के अलग अलग थानों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।
डब्लू सिंह मूल रूप से पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग गांव का रहने वाला है और वर्ष 2006-07 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसका नेटवर्क केवल पलामू तक सीमित नहीं था, बल्कि गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर जैसे जिलों में भी उसके गिरोह की गतिविधियां फैली हुई थीं।

लोहरदगा में दंपत्ति के बीच विवाद का खूनी अंजाम, पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक
पलामू पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, डब्लू सिंह पर कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी, अपहरण, और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं। सबसे बड़ा आरोप 3 जून 2020 को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या का है। इस हत्याकांड के बाद से डब्लू सिंह फरार चल रहा था।पुलिस लंबे समय से डब्लू सिंह की तलाश में थी. लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। इसी बीच रविवार की रात वह उत्तर प्रदेश से पलामू आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

See also  पटना में दो बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर शुरू किया हंगामा

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल
अपनी हत्या के डर से गैंगस्टर डब्लू ने कराई थी डॉन कुणाल की हत्या
डब्लू सिंह ने अपनी हत्या के डर से कुख्यात गैंगस्टर कुणाल किशोर की जून 2020 में हत्या कराई थी। इसके लिए शूटरों को 15 लाख रूपए का ऑफर दिया गया था। यह खुलासा रांची से गिरफ्तार शूटर विजय शर्मा उर्फ गुरू जी ने एसआईटी के समक्ष किया था।
कुणाल गिरोह का एक सहयोगी फंटूस उर्फ राजेश वर्मा ने डब्लू सिंह को बताया था कि कुणाल उसकी हत्या की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद डब्लू सिंह ने कुणाल को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाने में लग गया। उसकी हत्या के लिए उसने विजय शर्मा को 15 लाख रुपए का ऑफर दिया।
इसके बाद अन्नु विश्वकर्मा श्वेतकेतु तिवारी उर्फ चंगु अमरेश मेहता व एक अन्य के साथ कुणाल की हत्या की योजना तैयार की गई।इसके लिए राजेश वर्मा उर्फ फंटूस को कुणल की गतिविधियों की रेकी करने की जिम्मेवारी दी गई थी।
घटना के दिन अमरेश मेहता ने सफारी वाहन से कुणाल के वाहन में धक्का मारा। सफारी के पीछे अन्नु विश्वकर्मा व विजय एक अपाची वाहन में थे। वहीं चंगु व अमरेश का एक दोस्त कुणाल के घर से निकलने की सूचना देने के साथ वाहन का पीछा करने में लगा था।
घटना स्थल पर जैसे ही सफारी कुणाल की गाड़ी से टकराई, अन्नु व विजय कार के पास जाकर कुणाल को सटाकर गोली मार दी।घटना को अंजाम देने के बाद विजय शर्मा रांची भाग गया था।

See also  पलामू के पिपराटांड थाना प्रभारी निलंबित, अफीम तस्करी में संलिप्तता के आरोप में SP रीष्मा रमेशन ने की कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now