- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में RSS कार्यालय पर फेंकी गई दो संदिग्ध बोतलें, पेट्रोल बम से हमले की कोशिश, पुलिस खंगाल रही हैं CCTV फुटेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2026

रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा भवन परिसर में दो बोतलें फेंक दिए जाने की सूचना मिली। बताया जाता है कि यह मामला बीते रात साढ़े बारह बजे की है।इस कार्यालय में दो पेट्रोल बम फेंके गए जिसमें एक बम विस्फोट हुआ।

WhatsApp Image 2026 06 17 at 9.24.19 AM

सूचना मिलते ही रांची पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पुलिस के अनुसार देर रात दो अपराधियों के द्वारा सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर आरएसएस दफ्तर के अंदर फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि बाउंड्री से ठीक पहले ही दोनों बोतल गिर गए।
 


सीसीटीवी फुटेज में दिखे अपराधी

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दो युवक शामिल थे। मामले की जांच के लिए FSL सहित कई टीमों को लगाया गया है। जिस असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है आसपास में लगे CCTV कैमरे की जांच की जा रही है।साथ ही टेक्नीकल सेल की मदद भी ली जा रही हैं।

 

See also  आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगी बिहार सरकार से रिपोर्ट, मामले में तीन गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now