कोडरमा घाटी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

कोडरमा घाटी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

डेस्कः कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा घाटी के बंदरचुआं के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान उसमें बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार श्री लक्ष्मी नामक एक यात्री बस (डब्लू बी 79 ए 8266) कोलकाता से नवादा होते बिहार शरीफ जा रही थी। इसी दौरान कोडरमा घाटी में किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि बस चालक व बस में बैठे यात्रियों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल
इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम से बचाने के लिए बस को सड़क किनारे लगवाया। इधर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पश्चात बस में बैठे यात्री दूसरे वाहन से अपने-अपने गंतव्य स्थान तक चले गए। कोलकाता से बिहार जाने वाली अधिकतर बसों की छत पर सामान से भरा रहता है,जिसके कारण हमेशा घाटी में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे ओवरलोड वाहनों पर नियमित कार्रवाई नहीं होती है जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now