बोकारो से धनबाद तक रन फॉर खतियान, पूर्व विधायक अमित महतो समेत अन्य ने लगायी दौड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2022

रांची। 1932 या अंतिम सर्वे को आधार बनाते हुए स्थानीय नीति बनाने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक अमित महतो समेत करीब 500 युवाओं ने रविवार को बोकारो से धनबाद तक दौड़ लगायी। रन फॉर खतियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया और करीब 42किमी लंबी यात्रा में दौड़ लगाने वाले युवाओं का स्थानीय ग्रामीण स्वागत करते नजर आये । जगह-जगह दौड़ लगाने वाले लोगों स्वयंसेवकांे के लिए पानी की व्यवस्था की गयी थी।
पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि किसी भी सूरत में 1932 के खतियान के अधिकार को लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड बने 21 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक झारखंडवासियों को उनकी पहचान नही मिल पाई है और वे अपने हक से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने भी चुनावी घोषणा पत्र में 1932 की खतियान लागू करने की बात कही थी मगर सरकार बने इन ढाई सालों में इस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है।

See also  झारखंड में नई सरकार को लेकर सस्पेंस कायम,चंपई ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल ने शपथग्रहण का नहीं दिया समय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now