पटना में एक और एनकाउंटर, कुख्यात विजय साहनी हुआ पुलिस की गोली का शिकार

पटना में एक और एनकाउंटर, कुख्यात विजय साहनी हुआ पुलिस की गोली का शिकार

पटनाः बिहार में इन दिनों पुलिस एनकाउंटर में तेजी आ गई है। बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए और अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है। रविवार को पटनासिटी के बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में कुख्यात विजय साहनी पुलिस की गोली का शिकार हुआ और उसके पैर में पुलिस ने गोली मारी।

राहुल गांधी के फुटेज मांगने पर चुनाव आयोग का जवाब- क्या हमें किसी के बहू-बेटी के CCTV वीडियो शेयर करनी चाहिए!
आलमगंज थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस घायल विजय साहनी को लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार और डीएसपी राजकिशोर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की गोली से जख्मी हुए विजय साहनी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या लूट व डकैती संगीन मामलों का आरोपी है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि गोपाल खेमका मर्डर केस में जिस विजय साहनी की तलाश में पुलिस लगी थी, एनकाउंटर में वही जख्मी हुआ है।

See also  झारखंड में शादीशुदा टीचर को स्टूडेंट से हुआ प्यार, कर ली दोनों ने शादी, पत्नी पहुंच गई थाने

WhatsApp Image 2025 08 17 at 9.20.03 PM 1

“लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला” राहुल गांधी के सामने पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलायी है। इस दौरान अपराधी विजय सहनी के पैर में गोली लगी है।पुलिस से भिड़ंत की सूचना मिलते ही मौके पर पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले में छानबीन की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now