सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने की सगाई, जानिये कौन हैं सानिया चंडोक जो बन गई मंगेतर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने की सगाई, जानिये कौन हैं सानिया चंडोक जो बन गई मंगेतर

डेस्कः क्रिकेट जगत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। बुधवार को अर्जुन की सगाई सानिया चंडोक से हुई। सानिया मुंबई के जाने-माने बिजनसमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के सगाई समारोह में दोनों परिवारों के करीबी और दोस्त शामिल रहे। घई परिवार होटल और खाने-पीने के कारोबार में काफी बड़ा नाम है।

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अब 15 अगस्त से ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज
वो इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं। तो वहीं सानिया मुंबई की मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर कंपनी में पार्टनर और डायरेक्टर हैं। इंस्टाग्राम पर सानिया के 805 फॉलोअर्स हैं। सानिया को अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने भी फॉलो किया हुआ है।

गर्वनर के हाथों डिग्री लेने कर दिया इनकार, पीएचडी स्टूडेंट ने बताई बड़ी वजह…
अर्जुन बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा का लिए खेलते हैं। अब तक उन्होंने 17 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 24 टी-20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 37 विकेट, लिस्ट ए में 25 विकेट और टी-20 में 27 विकेट दर्ज हैं। बल्लेबाजी में भी उन्होंने योगदान दिया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 532 रन और लिस्ट ए में 102 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 37, लिस्ट ए में 25 और टी-20 में 27 विकेट अपने नाम किए हैं।इसके साथ ही, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 532 रन और लिस्ट ए में 102 रन भी बनाए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now