सांसद अजय मंडल और जदयू नेत्री पर गोपाल मंडल ने कही गंदी बात, नीतीश के एमएलए ने अधिकारियों को भी घेरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2025

jdu_mla_gopal_madal

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपनी भाषा को विवादति टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर जेडीयू विधायक ने अपनी पार्टी के सांसद और जदयू की एक महिला नेत्री को लेकर बेहद ही गंदी बात कर दी है। गोपाल मंडल रविवार को भागलपुर जिले में कटाव पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने ना सिर्फ सांसद और महिला के रिश्ते को लेकर गंदी बात कही बल्कि जल संसाधन विभाग पर लूटने का आरोप भी लगा दिया। नीतीश सरकार के अधिकारियों को भी गोपाल मंडल ने खूब सुनाया।

भागलपुर में रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला तीनटंगा में गंगा कटाव का जायजा लेने पहुंचे गोपाल मंडल बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के खिलाफ बोलते-बोलते सांसद के खिलाफ उबल पड़े। गोपाल मंडल ने कहा कि 200-250 घरों में सिर्फ 10 घर बचा है। कुछ व्यवस्था नहीं है। जल संसाधन विभाग के अफसर और कर्मचारी लूटने का काम करते हैं। यह काम चैत्र बैशाख में करवाना चाहिए था। जिस टाइम में पानी का जलस्तर नीचे रहता है। हम जानते हैं कि अगर 40 फिट गढ्ढा कर जियो बैग पैकिंग किया जाएगा और ऊंचा तट रहेगा तो कटाव नहीं होगा। विभाग का लचर व्यवस्था है।

See also  बाप का महापाप; बिहार में 17 साल की बेटी से 6 दिनों तक रेप, 2 शादियां कर चुका है हैवान

पटना में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 26 जिलों को लेकर जारी किया अलर्ट

इसके बाद जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि सांसद महोदय क्या करते हैं? तब इसपर गोपाल मंडल ने जवाब दिया, ‘वो तो सोए रहते हैं। एक उनकी रखैल हैं (विधायक ने नाम भी लिया) उन्हीं का बैनर-पोस्टर देखने जाते हैं। वो डर से यहां देखने के लिए आ भी नहीं रहे हैं। वो फोटो खींचवाती है उसको कैंडिडेट बना रहे हैं। फोटो आप लोगों को देंगे। अभी ही कैंडिडेट की जरुरत है, चुनाव तो बाद में ना है, पहले अभी जो व्यव्स्था है उसको दुरुस्त करो ना। अगर केंद्र सरकार में बात रखता तो यह कटाव ही नहीं होता। लेकिन वो जाते ही नहीं हैं। नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का सिम्बल दे दिया और वो दो बार जीत गए।’

सांसद अजय मंडल ने विधायक गोपाल मंडल द्वारा अपने खिलाफ की गई टिप्पणी पर कहा कि वह कोई बयानबाजी कर गोबर में ढेला मारना नहीं चाहते। लेकिन उन्होंने कृत किया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे और पार्टी नेतृत्व को उन्हें पार्टी से निकालने के लिए पत्र भी देंगे। सांसद ने कहा कि वह विधायक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे और कोर्ट में मानहानि का केस भी अलग से करेंगे।

See also  7 साल के बच्चे के साथ स्कूल में हैवानियत, होमवर्क नहीं करके आने पर खिलड़ी से उल्टा लटकाया, छात्र को जड़े चांटे ही चांटे

सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर की CID करेगी जांच, चार बार लड़ चुके थे विधानसभा का चुनाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now