घर में सो रहे कपल को घसीट कर ले गया, हथौड़ी से हमला कर पति को मार डाला; बिहार में खौफनाक वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

नग्न अवस्था और जला हुआ चेहरा के साथ मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बिहार में कपल को घऱ से घसीट कर ले जाया गया और फिर उनपर हथौड़ी से हमला किया गया। दरभंगा जिले में सिमरी थाना क्षेत्र की बनौली पंचायत के धनकौल गांव में सोमवार देर रात घर में सो रहे दंपती पर बदमाश ने हथौड़ी से हमला कर दिया। इसमें पति राम लक्षण सहनी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनैना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें डीएमसीएच ले जाया गया। वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

सिटी एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपित कौशल कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी को भी जब्त कर लिया है। कौशल मृतक के घर से दो सौ मीटर दूर रह रहे राजकुमार सहनी का पुत्र है। सिटी एसपी के साथ एसडीपीओ सदर टू एसके सुमन ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। मृतक के परिजनों ने बताया कि कौशल दलान पर सो रहे दंपती को घसीटकर रोड पर ले गया। वहां रॉड और हथौड़ी से मार दोनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

See also  मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को दो वोटर आईडी मामले में नोटिस, चुनाव आयोग ने दो दिन में मांगा जवाब

आवारा हैं राहुल गांधी, इसीलिए आवारा कुत्तों की बात कर रहे; कांग्रेस सांसद पर ये क्या बोल गए भाजपा नेता

इससे लक्षण सहनी की मौके पर मौत हो गई। मृतक के दोनों पुत्र लाल बाबू सहनी व रामबाबू सहनी लुधियाना व कर्नाटक में मजदूरी करते हैं। मृतक की बड़ी बहू रेणु देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों लहूलुहान हैं। इसके बाद घटना की जानकारी सिमरी पुलिस को दी। मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

मृतक की पोती लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि कौशल नशा करता है। वह हमेशा लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। इस घटना से मृतक के पोता-पोती लक्ष्मी, शिवम, सपना, सानिया, सुहानी, अंशु, अनुज, आरती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के दोनों पुत्र घर के लिए रवाना हो गए हैं।

See also  फ्लाइट में चोरी करते पकड़ा गया यात्री, लोगों ने लगाई जमकर लताड़, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

मिंता देवी और आशा के बाद अब 119 साल की मनतुरिया देवी को लेकर विवाद, चुनाव आयोग ने जानिए क्या दी सफाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now