पटना में बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

पटना में बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

पटनाः चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। चाउमिन दुकानदार और करबिगहिया निवासी बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी व कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बीसी को गुरुवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी. फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
LNT घाट के पास हुई पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़
पुलिस को सूचना मिली थी कि बंटी यादव हत्याकांड का आरोपी रवीश एलएनटी घाट के रास्ते पटना लौट रहा है। सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस वाहन पर चली गोली, बाल-बाल बचे जवान
मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से चलाई गई एक गोली कोतवाली थाना की सरकारी गाड़ी के बोनट पर लगी। वाहन में मौजूद थाना प्रभारी अजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रवीश घायल हो गया।
देसी पिस्तौल बरामद, FSL करेगी जांच
घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल बरामद की है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बरामद हथियार की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। मौके पर लॉ एंड ऑर्डर एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीआईयू, एसआईयू और कोतवाली थाना की टीम मौजूद रही। आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
6 जुलाई को हुआ था अपहरण, 11 जुलाई को मिला था शव
बंटी यादव का 6 जुलाई को पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क के पास से अपहरण कर लिया गया था। इसके पांच दिन बाद 11 जुलाई को अथमलगोला से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि बंटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और शरीर पर भी कई गहरे जख्म मिले थे. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रवीश उर्फ BC की गिरफ्तारी को इस हत्याकांड की जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

See also  रांची में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर डकैती, महिला कर्मी से 59 हजार रुपए से भरा थैला लूटकर फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now