बड़कागांव में ग्रामीणों और NTPC के अधिकारियों में हिंसक झड़प, खनन परियोजना को लेकर कंपनी और रैयतों में बवाल

बड़कागांव में ग्रामीणों और NTPC के अधिकारियों में हिंसक झड़प, खनन परियोजना को लेकर कंपनी और रैयतों में बवाल

हजारीबागः मंगलवार को एक खनन परियोजना को लेकर ग्रामीणों और एनटीपीसी तथा प्रशासन के अधिकारियों के बीच विवाद के बाद कम से कम 12 लोग घायल हो गए। घटना बड़कागांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत बादम कोयला खनन स्थल पर हुई। बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि एनटीपीसी बादम में एक नई कोयला खनन परियोजना शुरू करने वाली है।

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन के परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना
क्या है पूरा मामला
बड़कागांव प्रखंड के महुगाई कला पंचायत के सुकुल खपिया गांव में स्थित पंचायत सचिवालय में एनटीपीसी की बादम कोयला खनन परियोजना के लिए ग्राम सभा प्रस्तावित थी। ग्राम सभा की सूचना पर गोंदलपुरा, बादम, राउत, पारा सहित अन्य गांवों के ग्रामीण भारी संख्या में विरोध के लिए पहुंच गए। अचानक भीड़ उग्र हो गई, ग्रामीणों और कंपनी के अधिकारियों के बीच झड़प होने लगी, जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इस दौरान वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। घटना में कंपनी के अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

छोटी बहन के साथ बड़ी बहन का गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपी को किया अरेस्ट
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में पुलिस-प्रशासन के लोग भी शामिल हैं। बाद में घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। फिलहाल मौके पर हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन पुलिस बलों के साथ कैंप कर रहे है।

झारखंड का शराब घोटाला, कैसे एजेंसियों ने सरकार को लगाई 129 करोड़ रुपये की चपत
घटना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण
वहीं, इस मुद्दे पर एनटीपीसी के अधिकारी कुछ भी बोलने बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थल पर तैनात किए गए हैं। जिला मुख्यालय से अधिकारी भी हजारीबाग से घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now