शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन के परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2025

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन के परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना

रांचीः उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे। झारखंड के पूर्व अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए अखिलेश यादव झारखंड आए और उन्होने गुरुजी के पैतृक गांव जाकर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, भाई बसंत सोरेन और उनकी मां रुपी सोरेन से मुलाकात की।

GyJXzY3XgAADW5l

आदिवासियों की विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थली लुगुबुरू में लगेगी गुरुजी की आदमकद प्रतिमा
अखिलेश यादव दिल्ली से रांची पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से राज्य सरकार के मंत्री संजय यादव के साथ नेमरा गांव पहुंचे। अखिलेश यादव ने रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि “शिबू सोरेन जी ने आदिवासी भाई बहनों की तकलीफ परेशानी, जो अन्याय हुआ, उसके लिए जीवन पर संघर्ष किया। वैसा नेता बनना बहुत मुश्किल काम है।”

 

See also  झारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता - 2025 के समापन समारोह में शामिल होकर मुख्मंत्री ने विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now