डेस्कः बिहार-झारखंड में लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी उफान पर है। बिहार में गंगा-कोसी समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये है।
Breaking News: गोड्डा में जयराम महतो की पार्टी के नेता सूर्या हांसदा एनकाउंट में मारा गया, कई आपराधिक मामलों में था वांटेड
साहिबगंज में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा नदी में खतरे का निशान 27.25 मीटर निर्धारित किया गया है। जबकि सोमवार सुबह 6 बजे तक यह 28.62 मीटर मापा गया है जो खतरे के निशान से 1 मीटर 37 सेमी अधिक है। यानी गंगा अब एचएफएल (हाई फ्लड लेवल) की ओर बढ़ने लगी है। ऐसे में दियारा इलाका जलमग्न हो गया है और शहरी क्षेत्र में पानी घुस गया है।
तेजस्वी यादव को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, सम्राट चौधरी को Z+ के साथ ASL भी
साहिबगंज नगर परिषद के 28 वार्डों में से 11 वार्ड बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। लगभग 1600 घरों के लगभग 8000 लोग प्रभावित हुए हैं। घरों के आसपास पानी भर जाने से स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। दियारा क्षेत्र और शहर के कई स्कूलों में पानी घुस गया है। इसे देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
बिहार में बाढ़ से अबतक 26 लोगों की मौत, कोसी बराज के 20 फाटक खोले गए, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट
दियारा क्षेत्र के जलमग्न होने से शहर के 11 वार्ड प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड नंबर 13 हबीबपुर हुआ है। इस वार्ड के 400 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। पानी घुसने से वार्ड नंबर 22 चानन गांव सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके अलावा वार्ड नंबर 2, 3, 4, 7, 11, 17, 18, 23, 24 के लोग प्रभावित हैं।शहर की भरतिया कॉलोनी में भी पानी घुस गया है। घरों में कमर तक पानी भर जाने के कारण लोगों ने चौक बाजार स्थित ए.एम.के. बड़ी धर्मशाला में शरण ली है। इस मोहल्ले में 104 कॉलोनियां हैं जो बाढ़ के कारण दूसरी जगहों पर चली गई हैं।
पति का शव झारखंड लाने के लिए पैसे नहीं, पत्नी ने पुतले का ही कर दिया अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि झारखंड के साहिबगंज जिले से होकर गंगा नदी बहती है, जो सावन और भादो के महीने में भारी बारिश के दौरान उफान पर रहती है। गंगा नदी बक्सर से फरक्का तक बहती है। नेपाल से छोड़ा गया पानी सहायक नदियों कोसी नदी के माध्यम से गंगा में प्रवेश करता है, जिससे गंगा का रौद्र रूप और भी उग्र हो जाता है। इससे बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
साहिबगंज में गंगा नदी का रौद्र रूप, 1600 घरों में घुसा पानी
स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी
दियारा क्षेत्र जलमग्न हुआ, शहरी इलाकों में घुसा पानी#Jharkhand #JharkhandNews #JharkhandUpdate #Flood pic.twitter.com/IGjojh8qZS
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 11, 2025






