‘वोट चोरी’ बिहार SIR को लेकर सांसदों का मार्च, राहुल-प्रियंका हिरासत में लिए गए, संसद से चुनाव आयोग कर रहे थे मार्च

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2025

congress protest

नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और शरद पवार समेत कई विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें ट्रांसपोर्ट भवन के पास ही रोक दिया।

सदन में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

विपक्षी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पिछले 14 दिनों से विपक्ष योजनाबद्ध तरीके से सदन में व्यवधान डाल रहा है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह आचरण लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और देश इसे देख रहा है।

राहुल गांधी का बयान – ‘वन मैन, वन वोट’ के लिए लड़ाई


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, बल्कि संविधान को बचाने की है। हम ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत के लिए लड़ रहे हैं। हमें साफ और शुद्ध मतदाता सूची चाहिए।”

See also  हेमंत सोरेन ने दिया ऐतिहासिक भाषण,राजभवन भी साजिश में शामिल, ये नहीं चाहते कोई आदिवासी पूरा करे कार्यकाल

प्रियंका गांधी का हमला – ‘सरकार कायर है’


चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च के दौरान हिरासत में ली गईं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “डरे हुए हैं, सरकार कायर है।”


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now