तेजस्वी यादव को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, सम्राट चौधरी को Z+ के साथ ASL भी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2025

tejswai and samdrat chauhdry

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 6 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया है। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव समेत अन्य नेता शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पहले से उपलब्ध Z प्लस सुरक्षा के साथ अब ASL (एस्कॉर्ट सिक्योरिटी लेयर) भी प्रदान की गई है, जिससे उनकी सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी। इसी तरह, तेजस्वी यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जबकि पप्पू यादव की सुरक्षा व्यवस्था में भी अपग्रेड किया गया है। सूत्रों के अनुसार, चुनावी माहौल और सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि संवेदनशील परिस्थितियों में नेताओं को अधिकतम सुरक्षा प्रदान की जा सके।

See also  भाभी के साथ पति को पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, दो बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now