रांची में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था मृतक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2025

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

रांचीः रविवार दोपहर को राजधानी रांची में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक पर साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

खाट पर मरीज है विपक्ष की साजिश, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लगया बड़ा आरोप
पुलिस के अनुसार, मृतक साहिल कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। साहिल की मां ने पुलिस को बताया है कि अरमान नाम के एक युवक ने उसकी हत्या गोली मारकर कर दी है। उस पर पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ पर गोली मारने का भी आरोप है। साहिल की मां का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद से आसिफ लगातार साहिल को धमकी दे रहा था।

GST घोटाला में ED की छापेमारी, कारोबारियों के ठिकाने से मिले 27 लाख रुपए कैश
हत्या की वारदात के बाद हिंदपीढ़ी इलाके में तनाव का माहौल है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने साहिल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

See also  रांची में पीपी ज्वेलर्स से 65 लाख के जेवरात की चोरी, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाने का धंधा, धराया राजद विधायक का करीबी
जानकारी के मुताबिक, साहिल आर्म्स एक्ट के तहत जेल गया था और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर निकला था। जेल में रहने के दौरान साहिल और असलम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें साहिल ने असलम और उसके भाई आसिफ के साथ मारपीट भी की थी। इसी विवाद के बाद से आसिफ, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था, साहिल को लगातार धमकी दे रहा था। रविवार दोपहर को अरमान नाम के एक युवक ने साहिल को भट्टी चौक पर बुलाया और गोली मारकर फरार हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now