रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाने का धंधा, धराया राजद विधायक का करीबी

विधायक और आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी, चुनाव से पहले बाहुबली पर दबिश

पटना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर विधायक रीतलाल यादव के करीबी सुनील कुमार उर्फ सुनील महाजन को गिरफ्तार कर लिया। उसे रुपसपुर थानांतर्गत अभियंता नगर गोकुल पथ स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस को शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे यह सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर आया हुआ है। फौरन एसटीएफ की टीम ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि सुनील विधायक का करीबी है। वह विधायक के रंगदारी से आये रुपये को ब्याज पर लगाता है। 10 अप्रैल को एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में भी उसका हाथ था। इस बाबत खगौल थाने में बिल्डर की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गई थी। केस होने के बाद उसने बिल्डर को धमकी भी दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर एसटीएफ सक्रिय हुई। आरोपित सुनील के ऊपर भी नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने शनिवार की शाम कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया।

See also  बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म हुए जमा; 65 लाख वोटरों के कटेंगे नाम

इसे भी पढ़ेंः

चंदन मिश्रा हत्याकांड का एक और शूटर अरेस्ट, एक बार में पिस्टल कॉक नहीं कर पा रहा था रूद्रा

पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा खास अभियान; लाउडस्पीकर के लिए भी निर्देश

सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात, 15 मिनट चली बैठक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now