प्रिंस खान गैंग में हो गई टूट, मेजर ने कहा-हमारा कोई संबंध नहीं, जिसमें दम होगा वह राज करेगा

prince khan dhanbad gang, prince khan gangster dhanbad, dhanbad gangster prince khan, gangster prince khan dhanbad, prince khan dhanbad, dhanbad prince khan, prince khan gang, prince khan dhanbad news, dhanbad news prince khan, dhanbad viral prince khan, dhanbad prince khan video, prince khan dhanbad jharkhands, dhanbad gangster prince khan urf chote sarkar, prince khan dhanbad new video, prince khan vs dhanbad police, prince khan wasseypur dhanbad, dhanbad prince khan kurki jabt, prince khan dhanbad viral video

धनबादः प्रिंस खान गैंग में टूट हो गई है। मेजर नाम से मीडिया में सामने आने वाले गैंग के सदस्य ने अपने आप को प्रिंस खान से अलग होने की बात कही है। चिट्टी में लिखा गया है कि मैं मेजर सैफी अब्बास बोल रहा हूं। प्रिंस खान गैंग से मेरा कोई संबंध नहीं। वह वासेपुर सकर्स का सदस्य नहीं है। जिसमें दम होगा वो राज करेगा और दोबारा मीडिया में इज्जत से नाम लेना प्रिंसवा…।

खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह
यह पंक्तियां उस चिठ्ठी की हैं जो इंटरनेट मीडिया में जारी किया गया है। चिठ्ठी लिखने वाले ने अपने आप को मेजर खान उर्फ सैफी अब्बास बताया है। साथ ही उसने प्रिंस खान को चेतावनी भी दी है। इस चिठ्ठी के सामने आने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रिंस खान गैंग अब टूटने लगा है।

अनंत सिंह को चुनौती देने वाले मोनू सिंह को STF ने दबोचा, मोकामा पचमहला गोलीकांड में हुई गिरफ्तारी
यह लिखा है पत्र में
हम मेजर (सैफी अब्बास) बोल रहा हूं। प्रिंस खान गैंग से मेरा कोई वास्ता नहीं। इन लोगों के केस में मुझे शामिल नहीं किया जाए। मेरा अलग सिस्टम है। धनबाद की जनता और पुलिस बेवकूफ नहीं है। पांच साल से छोटे व्यापारी पर बम-गोली कौन चलवा रहा है।
वासुपेर के इदूल से मेरे नाम से रंगदारी मांगी गई, उससे मेरा कोई वास्ता नहीं है। वासेपुर मेरा घर है और मेजर घर का शेर नहीं। वासेपुर सर्कस में मेजर काम करना बंद कर दिया है।
धनबाद शहर किसी को दहेज में नहीं मिला है। जिसमें दम होगा वो राज करेगा। व्यापार और इज्जत के बीच में मत आना। दोबारा मीडिया में इज्जत से नाम लेना प्रिंसवा…। मेजर अब्बास गैंग।

निशिकांत दुबे देवघर मंदिर में VVIP दर्शन मामले को लेकर गिरफ्तारी देने पहुंचे, कहा-क्या FIR करने वाला राहुल-हेमंत के दामाद हैं
कौन है मेजर? सैफी अब्बास या नसीमा अंसारी
गैंगेसटर प्रिंस खान के साथ दर्जनों अपराधिक मामलों में मेजर का नाम सामने आता रहा है। यह मेजर कौन है इसको लेकर भी तरह-तरह की सूचनाएं आती रही हैं। पहले किसी नसीम अंसारी का मेजर होने की बात सामने आयी थी।
फिर उसके बाद एक लड़की के मेजर बन कर धमकी भरी चिठ्ठियां लिखने का मामला सामने आया और अब सैफी अब्बास के मेजर होने की चिठ्ठी सामने आयी है।
ऐसे में अब धनबाद पुलिस के लिए यह चुनौती पूर्ण कार्य है कि मेजर कौन है उसे सामने लाया जाए। फिलहाल जो पत्र सामने आया है उससे यह साफ है कि प्रिंस खान के गैंग में उसके खास लोग ही काम नहीं करना चाहते।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now