क्रिकेटर रिंकू सिंह को शादी से पहले होने वाली सांसद पत्नी ने दिया सरप्राइज, मैच प्रैक्टिस के बीच ग्राउंड पर पहुंचीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2025

क्रिकेटर रिंकू सिंह को शादी से पहले सांसद पत्नी ने दिया सरप्राइज, मैच प्रैक्टिस के बीच ग्राउंड पर पहुंचीं

डेस्कःयूपी की मछली शहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रिंकू सिंह से शादी होने वाली है। वर्तमान में रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। अच्छे प्रदर्शन के लिए वह मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच उनकी होने वाली पत्नी और सांसद प्रिया सरोज ने अचानक ग्राउंड पर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज कर दिया। होने वाले पति से मिलने प्रिया सरोज नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहुंची थीं। उन्हें अचानक इस तरह अपने सामने देखकर रिंकू सिंह चौंक गए। अब उनकी और प्रिया सरोज की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने की धान की रोपनी, दोस्तों के साथ खेत में उतरी, देखिये VIDEO
यूपी टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स स्क्वाड के खिलाड़ी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की प्रेम कहानी पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। इस साल आठ जून को लखनऊ के पांच सितारा होटल में हुई ग्रैंड सेरेमनी में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई हुई थी। सगाई के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर खूब ठुमके भी लगाए थे।

See also  Weather Report: झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO
सगाई समारोह में 300 से अधिक मेहमानों ने हिस्सा लिया था। दोनों की शादी 18 नवम्बर को वाराणसी के होटल ताज में होने वाली थी लेकिन बाद में खबर आई कि घरेलू क्रिकेट में व्यस्तता के चलते यह शादी टल गई है। यूपी टी20 लीग 17 अगस्त से शुरू हो रहा है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी अब नवंबर में नहीं होगी, सामने आई बड़ी वजह
सांसद प्रिया सरोज, मैच प्रैक्टिस के बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह से मिलने ग्राउंड पर पहुंचीं तो फैंस की नज़रें दोनों पर टिक गईं। कुछ फैंस ने उनके वीडियो भी बनाए। छोटा सा एक वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रिया सरोज सादे अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने रिंकू सिंह से कुछ देर तक ग्राउंड पर बात की फिर वहां से चली गईं। इस मुलाकात के दौरान रिंकू सिंह हाथ में बल्ला पकड़े दिख रहे हैं। वह प्रैक्टिस में मशरूफ दिखे। उनके पीछे कुछ अन्य खिलाड़ी भी वार्म अप करते दिख रहे हैं।

See also  Rinku Singh को T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मिला बड़ा तोहफा, UP में बनाए गए रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now