जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, दो जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, दो जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखाल इलाके में बीते 9 दिनों से आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर में रातभर चली गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया है। यह ऑपरेशन अखाल के जंगल वाले इलाके में पिछले शुक्रवार से जारी है। इसमें भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप शामिल हैं।

रॉबर्ट वाड्रा को गुरुग्राम में घूस में मिली 3.5 एकड़ जमीन, ED ने लगाए कई गंभीर आरोप
यह एनकाउंटर एक अगस्त को शुरू हुआ जब सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने जंगल में चार-पांच आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर एक संयुक्त अभियान शुरू किया। शुरुआती मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभियान जारी है।

बिहार में ऑपरेशन लगड़ा, एक लाख के इनामी को एनकाउंटर में लगी गोली, 5 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन तैनात किया है जबकि सेना के हेलीकॉप्टर अभियान पर नज़र रखने के लिए आसमान में मंडरा रहे हैं। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी प्रगति की समीक्षा के लिए नियमित रूप से इलाके का दौरा कर रहे हैं। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा के लिए नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

- Advertisement -
LD-advertisement

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, डिटेल हुई ट्रेन से टकराई दूसरी मालगाड़ी
सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा कल दक्षिण कश्मीर के दौरे पर थे जहां उन्हें अभियान की जानकारी दी गई। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने भी कल मुठभेड़ स्थल का दौरा किया।भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के अनुसार, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दक्षिण कश्मीर के जंगल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now