पुरौना धाम दुल्हन सी सजी, आज सीता की जन्मस्थली में जानकी मंदिर का होगा शिलान्यास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2025

डेस्कः पुनौराधाम स्थित जानकी जन्मभूमि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काशी एवं मिथिला के आचार्यों की देखरेख में शिलान्यास होगा।

Punaura Dham 8 1754581662386

शिबू के गांव नेमरा में अपनों के साथ हेमंत की रात! कुछ मुलाकातें, कुछ बातें और बचपन की यादें…
मां सीता की जन्मस्थली दुल्हन की तरह सज गई है। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शुक्रवार (8 अगस्त) को शिलान्यास होने जा रहा है। इससे पहले गुरुवार शाम को पुनौरा धाम समेत पूरा क्षेत्र रौशनी से जगमग हो उठा। सीता मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत देश भर से आने वाले साधु-संत एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शुक्रवार दोपहर को मां जानकी मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। इसे अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है।

See also  पटना में एक बार फिर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, थार चालक हुआ फरार

Punaura Dham 6 1754581619056

कपिल शर्मा के कैफे में फिर हुई फायरिंग, कनाडा में हुई इस घटना की गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
इस समारोह को लेकर सीतामढ़ी और जनकपुर (नेपाल) समेत पूरे मिथिलांचल में उत्साह एवं उल्लास का माहौल है। मठ-मंदिरों के अलावा आसपास के घरों में लोगों ने गुरुवार शाम को दीप जलाकर अपनी खुशियां प्रकट कीं।

Punaura Dham 7 1754581594446

राहुल गांधी ने फोड़ा चुनाव आयोग पर ‘एटम बम’, वोट चोरी के आरोपों का किया खुलासा, देखिए Live
जानकी जन्मभूमि पर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए अयोध्याधाम व जनकपुर के अलावा देशभर से साधु-संत यहां पहुंच गए हैं। अयोध्या, काशी, जनकपुर और दक्षिण भारत से आए संतों के साथ जय सियाराम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर हो गया है। शिलान्यास स्थल पर केवल साधु-संतों को प्रवेश की अनुमति दी गई है।

Punaura Dham 3 1754581569515

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अधिकारियों का तबादला
कोलकाता के कारीगरों ने मंदिर को फूलों से सजाया
पश्चिम बंगाल के कोलकता से आए कारीगरों ने मौजूदा मंदिर को फूलों से सजाया है। रंग-बिरंगी रोशनी से पुनौरा धाम क्षेत्र रोशन हो रहा है। इस मौके पर साधु-संतों के अलावा अतिथियों के बैठने के लिए दो जर्मन हैंगर लगाए गए हैं।पुनौराधाम स्थित जानकी जन्मभूमि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काशी एवं मिथिला के आचार्यों की देखरेख में शिलान्यास होगा।

See also  रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी में दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now